{"_id":"5cb23716bdec22143356e585","slug":"prayagraj-looking-for-big-name-in-sp-claimants-camping-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः सपा में बड़े नाम की तलाश, दावेदारों का लखनऊ में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः सपा में बड़े नाम की तलाश, दावेदारों का लखनऊ में डेरा
Sun, 14 Apr 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के लिए दो दिन बाद नामांकन शुरू हो जाएगा लेकिन सपा में प्रत्याशियों की तलाश अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। चर्चा है कि पार्टी को किसी बड़े नेता की तलाश है। इन हलचलों और अटकलों के बीच संभावित दावदारों और उनके पैरोकारों ने एक बार फिर लखनऊ में डेरा डाल दिया है तो खेमेबाजी भी सामने आने लगी है।
सपा में जातीय गुणा गणित के आधार पर कई को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। चूंकि, दोनों सीट पर पटेल मतदाताओं की प्रभावी संख्या है। इसलिए किसी एक सीट पर पटेल बिरादरी के नेता को चुनाव लड़ाया जाना तय माना जा रहा है। इसमें सांसद नागेंद्र सिंह पटेल के अलावा धर्मराज पटेल, रामसेवक पटेल, राजेंद्र सिंह समेत कई नाम की चर्चा है। पार्टी का एक वर्ग यादव या पटेल के अलावा किसी अन्य पिछड़ी जाति के उम्मीदवार को उतारे जाने को लेकर लामबंद हो गया है।
इसमें विनय कुशवाहा समेत कई नाम चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, शीर्ष नेताओं का कहना है कि इलाहाबाद से भाजपा उम्मीदवार डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ उसी कद के नेता को उतारा जाएगा। इसलिए किसी ऐसे बडे़े नेता की तलाश की जा रही है जिस पर सभी सहमत हों। साथ ही कम से कम सपा और बसपा के कैडर मतों को बिखराव रोका जा सके। मकसूद हुसैन को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद की ओर से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है।