Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj letest update: homeowner became a quarantine, then the family stopped the grain and water, women tweet to cm yogi adityanath

गृहस्वामी हुआ क्वारंटीन तो परिवार का दाना-पानी किया बंद, महिला ने सीएम को किया ट्विट तो हरकत में आई पुलिस

Fri, 08 May 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 May 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
prayagraj letest update: homeowner became a quarantine, then the family stopped the grain and water, women tweet to cm yogi adityanath
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर

कोरोना के खतरे के चलते सतर्कता बरतना जायज है। लेकिन इसका खौफ कुछ इस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि वह अच्छे भले इंसान को भी शक की निगाह से देख रहे हैं। ऐसा ही झूंसी में रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ। मुखिया के क्वारंटीन होने पर परिवार का दाना-पानी बंद कर दिया गया। यही नहीं बच्चों का घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई। बाद में महिला ने ट्विटर पर सीएम से गुहार लगाई तब जाकर पुलिस के हस्तक्षेप पर परिवार को राहत मिली। 

विज्ञापन


राजेश कुमार श्रीवास्तव झूंसी के सरायतकी कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह नौकरी के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहते थे। करीब 10 दिन पहले उनकी तबियत अचानक बेहद खराब हो गई। परिचितों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच पड़ताल के दो दिन बाद डॉक्टरों ने  उन्हें एंजियोग्राफी कराने को कहा। बगैर परिवार के यह संभव नहीं हो पाता, इसलिए ई पास जारी कराने के बाद उन्हें प्राइवेट वाहन से महाराष्ट्र से शहर लाया गया। यहां आने के बाद राजेश व उन्हें लेकर आए दो ड्राइवर एसआरएन पहुुंचे। पत्नी अर्चना ने बताया कि यहां उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जिसमें राजेश व एक ड्राइवर की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद राजेश घर चले आए। कुछ देर बाद अस्पताल से फोन आया कि उन्हें फौरन अस्पताल आना होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj letest update: homeowner became a quarantine, then the family stopped the grain and water, women tweet to cm yogi adityanath
डेमो - फोटो : डेमो
राजेश अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कालिंदीपुरम भेजकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन करा दिया गया। परिवार की मुसीबत इसके बाद शुरू हुई। पत्नी अर्चना का आरोप है कि गांव के प्रधान ने न सिर्फ मोहल्ले बल्कि पूरे इलाके में अफवाह फैला दी कि उनके पति कोरोना संक्रमित हैं। जिसके बाद कोटेदार ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया, साथ ही उनके बच्चों का भी घर से निकलना बंद करा दिया गया। कोई रास्ता न देख अर्चना ने एक वीडियो जारी कर ट्टिवटर के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी।

एक यूजर ने इस वीडियो को प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई। इसके बाद झूंसी पुलिस को जानकारी देकर मामले में कार्रवाई को निर्देशित किया गया। जिसके बाद झूंसी पुलिस ने न सिर्फ परिवार को कोटेदार से राशन दिलवाया बल्कि प्रधान को भी बुलाकर बातचीत की। झूंसी थाने के प्रभारी एसओ सनुज यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर परिवार को राशन दिलाया। साथ ही प्रधान को बुलाकर भी पूछताछ की गई। प्रधान संजय चौहान का कहना है कि गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि क्वारंटीन व्यक्ति के परिवार के सदस्य बाहर घूमते हैं। ऐसे में उन्होंने सिर्फ उनको बुलाकर समझाया था कि उन्हें भी घर में क्वारंटीन रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed