{"_id":"61cd89bb12381363053f12e4","slug":"prayagraj-lekhpal-dies-in-mysterious-condition-body-found-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रहस्यमय दशा में लेखपाल की मौत, कमरे में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रहस्यमय दशा में लेखपाल की मौत, कमरे में मिली लाश
Thu, 30 Dec 2021 03:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:58 PM IST
सार
लेखपाल धीरेंद्र कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी अहिरारा कोखराज कौशांबी जनपद के मूल निवासी थे। वह मेजा में कमरा किराया लेकर रहते थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : लेखपाल की मौत के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
मेजा में तैनात लेखपाल की गुरुवार की सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उनकी लाश कमरे में पड़ी पड़ी। काफी देर तक कमरे से न निकलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोला गया तो उनकी लाश बिस्तर पर मिली। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल धीरेंद्र कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी अहिरारा कोखराज कौशांबी जनपद के मूल निवासी थे। वह मेजा में कमरा किराया लेकर रहते थे। उनकी तैनाती मेजा तहसील के मांडा ब्लॉक स्थित प्रयागपुर गांव में थी।
विज्ञापन
उनकी लाश उनके कमरे में मिली। जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार पांडेय भी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया मौत का मामला हार्टअटैक माना है।
विज्ञापन