फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj lawyer murdered: Two shooters of Pratapgarh murder were killed

प्रयागराज वकील हत्याकांडः प्रतापगढ़ के दो शूटरों से कराई थी हत्या

Fri, 28 Jun 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj lawyer murdered: Two shooters of Pratapgarh murder were killed
सुशील पटेल--अधिवक्ता--फाइल फोटो। - फोटो : CITY DESK
प्रतापगढ़ के दो शूटरों से कराई गई थी वकील की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने बाघराय निवासी दोनों आरोपियों को पकड़ा
तमंचा उपलब्ध कराने वाला युवक भी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अधिवक्ता सुशील पटेल हत्याकांड को प्रतापगढ़ के सुपारी लेकर प्रतापगढ़ के दो शूटरों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बाघराय निवासी दोनों शूटरेां को गिरफ्तार करने के साथ ही उन्हें तमंचा उपलब्ध कराने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इस मामले का पुलिस आधिकारिक तौर पर खुलासा कर सकती है।
सोरांव के लेहरा तिवारीपुर निवासी अधिवक्ता सुशील कुमार पटेल की 23 जून की फाफामऊ में गोहरी क्रॉसिंग के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। जांच पड़ताल में यह बात स्पष्ट हो गई कि प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद मेें ही उनकी हत्या की गई। मृतक अधिवक्ता के मोबाइल की कॉल डीटेल रिपोर्ट से कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली थीं। जिसके बाद मृतक के ही साथी अधिवक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में एक और आरोपी पकड़ा गया। पुलिस अफसर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड को प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में अधिवक्ता ने ही अंजाम दिलवाया। उसके इशारे पर प्रतापगढ़ के दो शूटरोें ने अधिवक्ता सुशील की हत्या की। पुलिस ने उन्हें बाघराय से पकड़ा। उधर बृहस्पतिवार को उस युवक को भी हिरासत में ले लिया जिसने शूटरों को हत्या के लिए तमंचा उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

कई दिनों से चल रही थी प्लानिंग
सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड की साजिश कई दिनों से रची जा रही थी। मृतक व आरोपी अधिवक्ता दोनों आलूगोदाम नाले के पास स्थित जमीन की प्लाटिंंग में लगे हुए थे। जिसमें लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता गया। जिसे लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था। सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी पर परिजनों ने भी अधिवक्ता सुशील को प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से दूर रहने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed