प्रयागराज : शादी से दो हफ्ते पहले लैब टेक्नीशिन ने फांसी लगाई, फोन पर मंगेतर से कहासुनी के बाद उठाया कदम
शिवकुटी के लाला की सराय मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दुर्गा प्रसाद सिंह (21) ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विस्तार
कीडगंज के नया बैरहना मेें रहने वाले संदीप कनौजिया (28) ने शादी से दो हफ्ते पहले फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होेने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया कि मंगेतर से फोन पर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। लेकिन उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
संदीप पुत्र रामचंद्र कनौजिया तीन भाई-बहनों में छोटा था। वह निजी नर्सिंग होम में बतौर लैब टेक्नीशियन काम करता था। उसकी सगाई अतरसुइया में रहने वाली युवती से कुछ समय पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वह शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह 10 बजे तक वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए पहुंचे जहां वह फांसी पर लटका मिला।
जानकारी पर आसपास के लोग भी आ गए और फिर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि 22 जनवरी को उसकी शादी थी। उनका यह भी कहना है कि मंगेतर से फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसओ मनोज यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।
प्रतियोगी छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
शिवकुटी के लाला की सराय मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले दुर्गा प्रसाद सिंह (21) ने ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजन भी कुछ बता नहीं पाए हैं।
मृतक बस्ती जनपद के डबैलिया थाना क्षेत्र स्थित दरीयोना गांव का रहने वाला था। वह लाला की सराय मोहल्ले में शिवचन्द्र के मकान में किराए का कमरा लेकर अपने दोस्त आकाश के साथ रहता था। शाम को आकाश कहीं चला गया था। रात में वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने अपने दोस्तों को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भीतर दुर्गा प्रसाद फंदे पर लटका मिला। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।