{"_id":"5c3c3c0abdec22736f4a6abe","slug":"prayagraj-kumbh-2019-fire-in-digambar-ani-akhada-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: दिगंबर अखाड़े के तंबुओं में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: दिगंबर अखाड़े के तंबुओं में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Mon, 14 Jan 2019 01:06 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:06 PM IST
सार
- रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से हुआ हादसा
- 6 से 7 तंबू पूरी तरह जलकर हुए खाक
- कुंभ मेलाधिकारी ने मौके का किया मुआयना
- किसी के हताहत होने की खबर नहीं
विज्ञापन
आग पर काबू करते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले स्नान पर्व से ठीक पहले सोमवार को मेला क्षेत्र में हादसा हो गया। यहां दिगंबर अखाड़े के शिविर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कई टेंट राख हो गए। शिविर में रखा काफी सामान भी नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इस बार अखाड़ों को मेला प्रशासन की ओर से सेक्टर 16 में जगह दी गई है। यहां मार्ग पर दिगंबर अखाड़ा का शिविर स्थित है। रोज की तरह यहां सोमवार को भी भजन-पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब 12.45 बजे के करीब यहां आग लग गई। आग सबसे पहले किचन में रखे सिलेंडर में लगी और देखते ही देखते उसने शिविर में बने अन्य टेंट को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान दो सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ। धमाके से शिविर में मौजूद साधु-संतों में दहशत फैल गई और वह बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ भी पहुंच गई। फायरकर्मियों ने शिविर में फंसे साधु-संतों को सुरक्षित बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अखाड़ा पदाधिकारियों ने बताया कि आग से शिविर में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मेला सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है।
विज्ञापन
देखें वीडियो-