फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Kovid vaccine to students in Tagore Public School

प्रयागराज : टैगोर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को लगी कोविड वैक्सीन 

Sat, 08 Jan 2022 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष कि आयु वाले विद्यार्थियों को यह सूचना पहले से ही भेजी जा चुकी थी, जिसके कारण अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति लक्ष्य के अनुसार रही।

विज्ञापन
Prayagraj: Kovid vaccine to students in Tagore Public School
सिविल लाइंस स्थित जीआईसी में कोविड का टीका लगवाती छात्रा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

टैगोर पब्लिक स्कूल में कोविड-19 से बचाव के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं वैक्सीनेशन का दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों एवं ऐसे नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई, जिन्होंने स्वयं रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। 

विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष कि आयु वाले विद्यार्थियों को यह सूचना पहले से ही भेजी जा चुकी थी, जिसके कारण अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति लक्ष्य के अनुसार रही। उन्होंने बताया कि क्षेत्रिय नागरिकों एवं विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन आज भी जारी रहेगा। इसके अलावा शहर के बीबीएस इंटर कॉलेज, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, केपी गर्ल्स, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत 16 स्कूलों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए शिविर लगाया गया। 
विज्ञापन



टीकाकरण में सहयोग नहीं करने वाले पांच बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब
टीकाकरण टीकाकरण अभियान में सहयोग न करने वाले पांच बीडीओ से सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। मऊआइमा में रोजाना 2200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसके विपरीत शुक्रवार को सिर्फ 400 लोगों को कोविड टीका लगा। इसी तरह से चाका में 2900 के सापेक्ष 500, बहादुरपुर में 7150 के सापेक्ष 1100, सहसों में 1760 की तुलना में 262 तथा करछना में 3800 के सापेक्ष सिर्फ 620 लोगों को ही टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीडीओ शिपू गिरि ने संबंधित बीडीओ से शनिवार तक स्पष्टीकरण मांगा है। इनके अलावा कौंधियारा के दो ग्राम सचिव अवनीश कुमार पटेल एवं नीलकृष्ण प्रजापति को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। वहीं, डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed