{"_id":"5cb74118bdec2214530fb9b7","slug":"prayagraj-kesari-and-rita-will-nominate-one-day-on-the-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः अब एक ही दिन केशरी और रीता करेंगी नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः अब एक ही दिन केशरी और रीता करेंगी नामांकन
Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज जिले के इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन अब एक ही दिन में होगा। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर फूलपुर संसदीय सीट से केशरी देवी पटेल और इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी 22 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल करेंगी। इस दौरान दोनों ही प्रत्याशी का संयुक्त नामांकन जुलूस भी निकलेगा। खास बात यह रहेगी कि नामांकन जुलूस में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, आशुतोष टंडन भी शिरकत करेंगे।
फूलपुर से केशरी देवी पटेल का नामांकन पहले 20 अप्रैल को तय था, लेकिन अब प्रदेश नेतृत्व ने दोनों प्रत्याशियों को एक ही तिथि में नामांकन करने को कहा है। इसके तहत अब सोमवार 22 अप्रैल को दोनों प्रत्याशी अपना नामांकन कलेक्ट्रेट में एक साथ करेंगे। इस दौरान रीता जोशी का संभावित नामांकन जुलूस एडीए कालोनी नैनी से चलेगा। जो नये यमुना ब्रिज, बैरहना, रामबाग, जानसेनगंज, निरंजन के रास्ते चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचेगा।
यहां केशरी देवी और रीता जोशी एक रथ में सवार होंगी। इस रथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, आशुतोष टंडन, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि शामिल होंगे। एक दूसरे रथ पर जिले के सभी भाजपा विधायक सवार होंगे। यह संयुक्त जुलूस नेतराम चौराहे के रास्ते कलक्ट्रेट तक जाएगा। नामांकन से पूर्व दोनों ही प्रत्याशियों की सभा होगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है। चर्चा है कि रथ से केशव मौर्य एवं अन्य मंत्रियों के साथ दोनों प्रत्याशी अपना संबोधन कर सकते हैं।