फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction will get the gift of many lifts and escalators

प्रयागराज जंक्शन को मिलेगी कई लिफ्ट और एस्केलेटर की सौगात

Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Junction will get the gift of many lifts and escalators
प्रयागराज जंक्शन पर शुरू होंगी कई लिफ्ट और एस्केलेटर
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व रेलवे की उद्घाटन करवाने की तैयारी
प्रयागराज। प्रयागराज छिवकी में फुट ओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद अब प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधाएं मिलने जा रहीं हैं। यहां पर लगाई गईं चार लिफ्ट व छह एस्केलेटर का चुनाव आचार संहिता लगने से पहले लोकार्पण कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि रेल प्रशासन इसी सप्ताह मुसाफिरों को यह सौगात दे सकता है।

रेलवे द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर छह एस्केलेटर और चार लिफ्ट यात्रियों के लिए लगवाई गईं हैं। जंक्शन पर इसके अलावा आठ और एस्केलेटर और एक लिफ्ट लगाया जाना प्रस्तावित है। दरअसल जंक्शन पर सिर्फ फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए ही एस्केलेटर हैं। यहां नीचे उतरने के लिए एक भी एस्केलेटर नहीं है। इसी वजह से रेलवे द्वारा नीचे उतरने के लिए भी एस्केेलेटर लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना को देखते हुए प्रयागराज मंडल ने इसी सप्ताह एस्केलेटर और लिफ्ट का उद्घाटन करवाने का निर्णय लिया है। उद्घाटन स्थानीय सांसद केशरी देवी पटेल द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा रेल प्रशासन सांसद से बमरौली में बनाए गए फुट ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करवा सकता है। पीआरओ अमित सिंह का कहना हेै कि उद्घाटन तो होना है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed