फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Summer special for Kolkata and Bandra, will operate via the junction.

Prayagraj Junction : कोलकाता और बांद्रा के लिए मिली समर स्पेशल, जंक्शन के रास्ते होगा संचालन

Sat, 28 Mar 2026 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Mar 2026 03:23 PM IST
सार

रेलवे ने कोलकाता और बांद्रा टर्मिनल के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। कानपुर से कोलकाता के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04153 का संचालन दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे होगा।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Summer special for Kolkata and Bandra, will operate via the junction.
रेल हादसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे ने कोलकाता और बांद्रा टर्मिनल के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनका संचालन प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होगा। कानपुर से कोलकाता के लिए समर स्पेशल ट्रेन 04153 का संचालन दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे होगा। फतेहपुर रुकते हुए ट्रेन 3:55-4:00 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। यहां से मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बैंडेल, नैहाटी जंक्शन रुकते हुए अगली सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में कोलकाता से 04154 हर शुक्रवार तीन अप्रैल से 26 जून तक सुबह 10:45 बजे चलकर रात 2:10-2:15 बजे प्रयागराज एवं शनिवार सुबह 7:10 बजे कानपुर पहुंचेगी। 19 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के नौ, एसी थ्री के दो, सामान्य श्रेणी के पांच, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह आजमगढ़ से बांद्रा के लिए 05183 का संचालन प्रत्येक शनिवार चार अप्रैल से 11 जुलाई तक रात 11:15 बजे होगा। सुबह 5:05-5:10 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं सोमवार सुबह 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंच जाएगी। वापसी में बांद्रा से 05184 का संचालन प्रत्येक सोमवार छह अप्रैल से 13 जुलाई तक सुबह 10:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:00-1:05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इसका मुहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन, औड़िहार, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत एवं बोरिवली में ठहराव दोनों ओर से रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed