फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Interlocking will happen between Chheoki-Naini, many trains will be canceled

प्रयागराज : छिवकी-नैनी के बीच होगी इंटरलॉकिंग, कई ट्रेनें होंगी निरस्त

Sun, 19 Dec 2021 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर को लोकमान्य तिलक-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस मानिकपुर में 90 मिनट और चार जनवरी 22 को नैनी में 45 मिनट के लिए रोकी जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj: Interlocking will happen between Chheoki-Naini, many trains will be canceled
भारतीय रेल

विस्तार

प्रयागराज छिवकी से नैनी के बीच बिछाई गई तीसरी लाइन पर अब नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से संबंधित रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 दिसंबर 21 से दस जनवरी 22 तक रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को बदले हुए रास्ते भी चलाया जाएगा तो कुछ का संचालन बदले हुए समय से होगा।

विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर को लोकमान्य तिलक-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस मानिकपुर में 90 मिनट और चार जनवरी 22 को नैनी में 45 मिनट के लिए रोकी जाएगी। इसके अलावा 12307 हावड़ा-जोधपुर का संचालन नौ जनवरी प्रयागराज जंक्शन-कानपुर की बजाय प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-झांसी के रास्ते होगा।
विज्ञापन


इसी तरह 12308 जोधपुर-हावड़ा 30 दिसंबर और 07 जनवरी को बदले हुए रास्ते से चलेगी। इसी रूट पर 22308 बीकानेर-हावड़ा 01, 09 जनवरी और 12816 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस भी 30 दिसंबर ,10 जनवरी को चलेगी। वहीं दूसरी ओर 14116 प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस 10 जनवरी को दो घंटे की देरी से रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का रहेगा निरस्तीकरण
ट्रेन का नंबर एवं कहां से कहां तक        निरस्त होने की अवधि 

04193/04194      पंडित दीन दयाल उपाध्याय-सूबेदारगंज     01 जनवरी से 10 जनवरी 22
14111/14112     प्रयागराज जंक्शन-झांसी      09, 10 जनवरी 22 
11118     प्रयागराज छिवकी-इटारसी      02 से 11 जनवरी 22
11117     इटारसी-प्रयागराज छिवकी     01 से 10 जनवरी 22 
12396     अजमेर-राजेंद्र नगर टर्मिनल      07 जनवरी 22
12395     राजेंद्र नगर टर्मिनल-अजमेर      05 जनवरी 22
22806     आनंद विहार-भुवनेश्वर     03 और 10 जनवरी 22
22805     भुवनेश्वर-आनंद विहार     01 और 08 जनवरी 22 
09447     अहमदाबाद-पटना     05 जनवरी 22
09448     पटना-अहमदाबाद     07 जनवरी 22
09065     सूरत-छपरा     03 जनवरी 22
09066     छपरा-सूरत    05 जनवरी 22
06509    बंगलूरू सिटी-दानापुर    03 जनवरी 22
06510    दानापुर-बंगलुरु सिटी    05 जनवरी 22
01665    रानी कमलापति -अगरतला    06 जनवरी 22
01666    अगरतला-रानी कमलापति    09 जनवरी 22 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed