फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Inter-district mutual transfer teachers will soon be relieved.

Prayagraj : अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण वाले शिक्षक जल्द होंगे कार्यमुक्त

Thu, 06 Jun 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पिछले वर्ष जोड़े बनाए गए थे। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जनवरी, 28 मार्च, 25 अप्रैल और 16 मई को दिए गए आदेशों के क्रम में शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Inter-district mutual transfer teachers will soon be relieved.
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के जिन शिक्षकों का अंत: जनपदीय पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण हुआ है। अब उनको सप्ताहभर में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी बीएसए व बीईओ को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल के लिए जोड़े बनाने वाले शिक्षक अब मुकर नहीं सकते हैं।

विज्ञापन


अंत: जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के लिए पिछले वर्ष जोड़े बनाए गए थे। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जनवरी, 28 मार्च, 25 अप्रैल और 16 मई को दिए गए आदेशों के क्रम में शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराया गया था। उसी दाैरान जोड़े बनाए कुछ शिक्षकों ने जाने से इन्कार कर दिया था। इसलिए यह प्रक्रिया रुक गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में कोर्ट का आदेश है कि स्थानांतरण के लिए जोड़े बनाने के बाद मुकर नहीं सकते। इसलिए अब बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए और बीईओ को निर्देशित किया कि स्थानांतरण के लिए जो शिक्षक अर्ह पाए गए उनको सप्ताहभर में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करवा दे। इसमें देरी करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed