फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: In the matter of forcibly shipping the houses with saffron color, politics is sharp, SP MLC said - matter will arise in the House

Prayagraj: मकानों को जबरन केसरिया रंग से पोतवाने के मामले में सियासत तेज, सपा एमएलसी बोले- सदन में उठेगा मामला

Mon, 13 Jul 2020 10:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 10:14 PM IST
सार

पेंट लेकर पहुंचे सपाइयों ने फिर दीवार को पुराने रंग में रंग दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: In the matter of forcibly shipping the houses with saffron color, politics is sharp, SP MLC said - matter will arise in the House
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

बहादुरगंज में एक गली के मकानों को भगवा रंग में रंग जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गली में स्थित रवींद्र गुप्ता के आवास को दोबारा पुराने रंग में रंगा। इससे वहां तनाव भी बना रहा। मौके पर मौजूद संदीप यादव, अखिलेश गुप्ता, जांटी यादव, अरुण यादव, आलोक मिश्रा, सत्या सिंह आदि कार्यकर्ताओं का कहना था कि कैबिनेट मंत्री के लोगों की ओर से धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन इससे वे डरने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन


सपा एमएलसी बासुदेव यादव ने भी एडीजी तथा एसएसपी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि मंत्री की ओर से आवास के आसपास के सभी मकानों को भगवा रंग में रंगवा दिया गया है।

विज्ञापन

Prayagraj: In the matter of forcibly shipping the houses with saffron color, politics is sharp, SP MLC said - matter will arise in the House
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने एडीजी से लोगों को भयभीत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी लिखा है कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। असामाजिक लोग किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उनका कहना है कि आगामी विधानसभा के सत्र में भी यह मुद्दा उठाया जाएगा।

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भी घरों को एक में रंगे जाने का विरोध किया गया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, दान बहादुर मधुर, योगेश यादव, सै. मो. अस्करी आदि ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उनका कहना था कि मंत्री ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। नेताओं ने शासन और प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठाए। बैठक में रविंद्र यादव, मो. गौस, विक्रम पटेल, मुशीर अहमद, वीरू पासी, काशान सिद्दीकी, अब्दुल जर्रार खान, मो. जैद, एजाज खान, जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed