फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: In the doubt of conduct, husband had done the murder of Sushma

प्रयागराजः चालचलन के शक में पति ने ही की थी सुषमा की हत्या 

Fri, 12 Apr 2019 01:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: In the doubt of conduct, husband had done the murder of Sushma
गिरफ्तार - फोटो : gettty
फाफामऊ के शांतिपुरम में चार अप्रैल को सुषमा नाम की महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। उसे सुषमा के चाल चलन पर शक था। हत्या के बाद उसने अपने विरोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस की विवेचना में साफ हो गया कि हत्यारा और कोई नहीं बल्कि पति है। पूछताछ के बाद उसने जुर्म कुबूल कर लिया। वह तमंचा भी बरामद कर लिया गया है, जिससे हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


शांतिपुरम निवासी ठेकेदार अजय सिंह चंदेल की पत्नी सुषमा की चार अप्रैल को घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय ने इस मामले में अपने विरोधी नीरज जायसवाल निवासी जोंधवल शिवकुटी तथा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों के साथ-साथ अजय और सुषमा के भी कॉल डीटेल्स निकलवाए गए तो मामला ही पलट गया। अजय सिंह चंदेल शक के घेरे में आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। परिवारवालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ हुई। अजय सिंह पर शक गहराता और फिर कुछ सुबूत भी मिल गए, जिसके खिलाफ उसने रिपोर्ट दर्ज कराई उसकी लोकेशन वहां नहीं मिली। अजय को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसका कहना था कि सुषमा के चरित्र पर उसे शक था। इसके अलावा वह बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। इसी कारण अक्सर घर में झगड़ा होता था। वह पूरी तरह से ऊब गया था। इसी कारण उसने हत्या कर दी। इंस्पेक्टर सोरांव एके चतुर्वेदी ने बताया कि अजय की निशानदेही पर तमंचा बरामद हो गया है। अजय के पिता जयराम सिंह चंदेल पुलिस महकमे में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed