प्रयागराज : बीस दिन पुराने विवाद में ठेकेदार को बुलाकर उतारा मौत के घायल
राहुल मुट्ठीगंज के सालिकगंज का रहने वाला था। उसके भाई रजत ने बताया कि रविवार शाम उसका भाई घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और फिर वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया।
विस्तार
राहुल मुट्ठीगंज के सालिकगंज का रहने वाला था। उसके भाई रजत ने बताया कि रविवार शाम उसका भाई घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और फिर वह थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। वापस नहीं आने पर रात भर उसकी तलाश की जाती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला।
उधर सोमवार सुबह थरवई में मनसैता नदी के किनारे शौच करने गए लोगों ने युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। काफी कोशिश के बावजूद पहचान न होने पर शव को अज्ञात में मर्चरी भेज दिया गया।
भाई रजत ने बताया कि सोशल मीडिया पर थरवई में शव मिलने की खबर देखी तो उसके होश उड़ गए। तस्वीर में दिख रहे मृतक के कपड़े उसके भाई के कपड़ों जैसे ही थे। इसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता चला कि मृतक राहुल ही है। जिस पर परिजन बिलखने लगे।
मोबाइल छीन लिया था, दी थी धमकी
देर शाम भाई रजन ने मुट्ठीगंज थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि गऊघाट के रहने वाले हिमांशू, कल्लू व गोलू पंडा ने उसके भाई की हत्या की। वह फोन से घर से बुलाकर उसे ले गए और फिर हत्या कर शव फेंक दिया। बताया कि पहले वह उनके साथ ही रहता था। लेकिन 20 दिन पहले किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसका मोबाइल छीन लिया था।
जानकारी पर परिजन शिकायत लेकर गए तो आरोपियों के घरवालों से विवाद भ्ी हुआ था। इसके बाद ही उन्होंने राहुल को जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। नोट राहुल जायसवाल की फाइल फोटो 24 एसआरएस 52 पर भेजी गई है।