फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Husband murdered wife lover

प्रयागराजः पति ने की थी पत्नी के प्रेमी की हत्या

Sun, 17 Mar 2019 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Husband murdered wife lover
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
हंडिया के बोधीबारी गांव में तीन दिन पहले मारकर फेंके गए युवक की हत्या के मामले का हंडिया पुलिस ने दो दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या नाजायज संबंधों में की गई। महिला के पति ने ही उसे मार डाला और फिर लाश हंडिया में लाकर फेंक दी। 
विज्ञापन


13 मार्च को हंडिया के रामनगर बोधीबारी में सड़क किनारे श्यामबिहारी पुत्र नंदलाल निवासी जोहरपुर, भदोही की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि जांच में तथ्यों के आधार पर अवैध संबंधों की बात सामने आई। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर भदोही के केवटाई कोईरौना निवासी माता प्रसाद उर्फ मोथई बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन


बताया कि घटना वाले दिन वह रात में नौ बजे के करीब आर्केस्ट्रा देखने गया था। लौटने पर पत्नी मीरा व मृतक श्यामबिहारी को आपत्तिजनक हाल में देखकर उसका खून खौैल उठा। इस पर उसने उसे जमीन पर पर पटक दिया और फिर उसके ही पैंट से उसका गला कसकर मार डाला। इसके बाद पत्नी के सहयोग से बाइक पर लादकर लाश बगल के गांव रामनगर बोधी की बारी स्थित गेहूं के खेत में फेंक कर चला आया। पकड़े जाने पर आरोपी महिला मीरा ने बताया कि अगले दिन मृतक का जूता व रुमाल मिला, जिसे उसने अपनी दुकान के बगल जला दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed