फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Hostels fuss in guest house, demolition of vehicles

प्रयागराजः गेस्ट हाउस में हॉस्टलरों का उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़

Tue, 16 Apr 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Hostels fuss in guest house, demolition of vehicles
crime - फोटो : प्रयागराज
कर्नलगंज में बैंक रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात हॉस्टल के छात्रों ने जमकर उपद्रव किया। छेड़खानी के विरोध में न सिर्फ गेस्ट हाउस के भीतर जमकर हंगामा किया। बल्कि बाहर खड़ी बस समेत आधा दर्जन कारों में भी तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर शहर भर के थानों की फोर्स पहुंच गई। जिसके बाद ताराचंद हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने एक दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बैंक रोड पर राजर्षि टंडन सेवा केंद्र के नाम से गेस्ट हाउस है। सोमवार को यहां एक शादी समारोह आयोजित था। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था कि रात 11 बजे के करीब यहां पास ही स्थित एक हॉस्टल के कुछ छात्र खाना खाने पहुंच गए। मेहमानों का आरोप है कि खाना खाने तक तो ठीक था लेकिन छात्रों ने समारोह में शामिल युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध किया गया तो वह गालीगलौच पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


विरोध पर उस वक्त तो वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद 50-60 साथियों के साथ वापस आए और उपद्रव शुरू कर दिया। पंडाल में रखी कुर्सियां उठा-उठाकर फेंकने लगे और अन्य सामान भी उलट-पलट दिया। खाना भी फेंक दिया, साथ ही खानसामों से मारपीट की। इसके बाद बाहर आकर रोड पर खड़ी मेहमानों की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान ईट-पत्थर बरसाकर बारातियों की बस के साथ ही करीब आधा दर्जन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले गेस्ट हाउस के भीतर खड़ी दूल्हे की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। छात्रों का तांडव देख मेहमानों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं व बच्चे चीखने लगीं। सूचना मिली तो कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक उपद्रवी भाग निकले। जानकारी दी गई तो करेली, कोतवाली, जार्जटाउन, दारागंज, धूमनगंज, खुल्दाबाद, अतरसुइया समेत दर्जन भर थानों की फोर्स बुला ली गई। इसके बाद एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रात में ही फोर्स लेकर तारांचद हॉस्टल में छापेमारी शुरू की। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की जमकर पिटाई भी की। एसपी सिटी ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। 


बैंक रोड पर बवाल के मामले में इस बात की भी आशंका है कि यह उपद्रव पीसीबी हॉस्टल में हुई पूर्व छात्र की हत्या के विरोध में किया गया हो। दरअसल महज छेड़खानी के विरोध पर आधा दर्जन वाहनेां में तोड़फोड़, मारपीट, पथराव की बात पुलिस अफसरों के गले से नहीं उतर रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि हो सकता है कि वर्चस्व के लिए ही हॉस्टलरों ने बवाल काटा हो। छानबीन की जा रही है। हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed