फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Hooliganism, employee thrashed for lifting car from no parking

Prayagraj : नो पार्किंग से कार उठाने पर गुंडागर्दी, कर्मचारी की पिटाई

Thu, 16 Jun 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Hooliganism, employee thrashed for lifting car from no parking
नो पार्किंग से कार उठाने पर गुंडागर्दी, कर्मचारी की पिटाई
विज्ञापन

सिविल लाइंस में घटना, वीडियो भी हुआ वायरल, अज्ञात में केस
प्रयागराज। सिविल लाइंस में नो पार्किंग से कार उठाने पर जमकर गुंडागर्दी की गई। फॉर्च्यूनर से पहुंचे दबंगों ने सुभाष चौराहे के पास स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के कर्मचारी अमित कुमार गुप्ता(24) को पीट दिया। पार्किंग से खींचकर उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने सात-आठ अज्ञात दबंगों पर केस दर्ज किया है। बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

अमित मड़ियांव, लखनऊ का रहने वाला है और मल्टीलेवल पार्किंग में कर्मचारी है। उसने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे के करीबी नो पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को क्रेन से उठाकर वह मल्टीलेवल पार्किंग में ले आया। इसके बाद वहां तीन लोग आए और कार के बारे में पूछा। जब उन्हें बताया गया कि नो पार्किंग में खड़ी होने पर कार को लाया गया है तो वह चले गए। कुछ देर बाद सात-आठ की संख्या में युवक सफेद फॉर्च्यूनर कार से आ धमके और उस पर हमला बोल दिया। पार्किंग से बाहर खींचकर उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सिपाही महावीर यादव से भी हाथापाई की गई। यही नहीं महिला कर्मचारी ने बीचबचाव की कोशिश की तो उसे भी जातिसूचक गालियां दीं। उधर इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed