फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Holi will be under the supervision of paramilitary jawans

प्रयागराजः पैरामिलिट्री जवानों की निगहबानी में होगी होली

Mon, 18 Mar 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Holi will be under the supervision of paramilitary jawans
holi - फोटो : प्रयागराज
जिले के कई इलाकों में इस बार होली का त्योहार पैरामिलिट्री जवानों की निगहबानी में मनाया जाएगा। फिलहाल, इस फोर्स के जवानों की तैनाती मिश्रित आबादी वाले इलाकों में करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो, इसके मद्देनजर ऐसा किया जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बार होली से पहले ही चुनाव आचार संहिता भी लग चुकी है। ऐसे में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि अफसरों ने इसके लिए मशक्कत शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि होली के वक्त मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में कुछ इलाकों में अप्रिय वारदातें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यहां पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


हंडिया, फूलपुर, मऊआइमा, सोरांव के साथ ही शहर के करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज, कोतवाली पुलिस को कहा गया है कि वह अगले तीन दिनों तक रोजाना पैदल गश्त करें। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखें। कुछ थानों के प्रभारियों की ओर से अतिरिक्त फोर्स की भी मांग की गई थी। जिसके तहत वहां सीपीएमएफ (सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स) के जवानों की तैनाती करने का फैसला किया गया है। यह जवान त्योहार पर ड्यूटी तो करेंगे ही, इससे पहले पुलिस के साथ मिलकर पैदल गश्त भी करेंगे। एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में सीपीएमएफ की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed