प्रयागराज : ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्त संग मिलकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
जानकारी के अनुसार रीवा राजमार्ग पर रहने वाली एक युवती बीते छह दिसंबर को नए यमुना पुल के नीचे अपने बॉयफ्रेंड के साथ पास झांड़ियों में बैठी थी। इस दौरान वहां पांच युवक पहुंचे। युवती का आरोप है कि युवकों ने उसका वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमैल करने लगे।
विस्तार
नए यमुना पुल पर घूमने गई किशोरी को उसके ही प्रेमी ने ही दगा दे दिया। अपने एक साथी के साथ मिलकर वीडियो बना लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। तब जाकर शुक्रवार को आननफानन में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही।
नैनी क्षेत्र में ही रहने वाली किशोरी के परिजनों ने बताया कि 13 दिसंबर को सरगम टाकीज के पास रहने वाला शमशेर उनकी बेटी को बहलाफुसला कर नए पुल के नीचे स्थित बांध रोड पर ले गया। वहां उसका दोस्त फैसल निवासी गंजिया पहले से मौजूद था। जिसके बाद दोनों ने उसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद लिखी गई एफआईआर
यही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी पर शिकायत की गई, लेकिन नैनी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिस पर मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। अधिकारियों के दखल पर शुक्रवार को एफआईआर दर्ज हुई और फिर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोनों के मोबाइल चेक किए गए, लेकिन फिलहाल कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बात करने के लिए करता था ब्लैकमेल
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि मामला छह दिसंबर का है। किशोरी अपने साथी के संग घूमने गई थी इसी दौरान फैसल ने उसे उसके प्रेमी संग देख लिया। साथ ही वीडियो बनाकर मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसकेबाद वीडियो वायरल होने की धमकी देकर वह उससे जबरन फोन पर बात करने लगा। यही नहीं मिलने के लिए भी बुलाने लगा। एक दिन फोन पर बात करते हुए ही भाई ने किशोरी को पकड़ा तो यह मामला खुला और फिर किशोरी ने आपबीती बयां की।