{"_id":"69ff98b516f762320104314f","slug":"prayagraj-got-14th-place-in-the-state-in-igrs-ranking-allahabad-news-c-3-1-ald1020-881382-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आईजीआरएस रैंकिंग में प्रयागराज को प्रदेश में मिला 14वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आईजीआरएस रैंकिंग में प्रयागराज को प्रदेश में मिला 14वां स्थान
विज्ञापन
आईजीआरएस के तहत अप्रैल-2026 की रैंकिंग में प्रयागराज को उत्तर प्रदेश में 14वां स्थान मिला है। इसके साथ ही प्रयागराज ने आईआरएस रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाई है।
मार्च की रैंकिंग में प्रयागराज 18वें स्थान पर था। हालांकि, मार्च और अप्रैल के प्राप्तांकों को में कोई अंतर नहीं है। मार्च की रैंकिंग में भी प्रयागराज को 140 में से 131 अंक प्राप्त हुए थे और अप्रैल की रैंकिंग में भी इतने ही अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों ही महीनों में प्रयागराज का प्राप्तांक प्रतिशत 93.57 रहा। स्पष्ट है कि अन्य जिलों के प्राप्तांक कम होने के कारण प्रयागराज ने चार पायदान की छलांग लगाई।
अब तक प्रयागराज को सबसे अच्छी 11वीं रैंक फरवरी-2026 में मिली है और टॉप-10 में जगह बनाने के लिए प्रयागराज के अफसर लगातार प्रयास कर रहे हैं। सरकारी बैठकों में डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से नियमित रूप से रैंक में सुधार के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पिछले दिनों शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने तहसील स्तर के कुछ अफसरों को स्थानांतरित भी कर दिया था।
विज्ञापन
इस बार प्रयागराज को आवेदक की ओर से निस्तारण पर दिए गए फीडबैक की स्थिति में 27 अंक प्राप्त हुए हैं जो संतोषनक फीडबैक के लिए निर्धारित अंकों का 80.18 फीसदी है। वहीं, डीएम/एसएसपी कार्यालय में संदर्भ फीडिंग की स्थिति में 10 अंक प्राप्त हुए हैं जो 134.04 फीसदी है। इसके अलावा संदर्भों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही को लेकर पांच अंक प्राप्त हुए हैं जो निर्धारित अंकों का शतप्रतिशत है।