{"_id":"6aa9b074bb011019350ae448","slug":"prayagraj-gets-four-gold-medals-in-divisional-volleyball-competition-allahabad-news-c-3-ald1020-975759-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज को चार स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज को चार स्वर्ण
Wed, 16 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
जोरदार प्रहार...केपी इंटर कॉलेज में मंडलीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जोरदार प्रहार
- फोटो : shiv tripathi
माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक हासिल किए। आयोजन केपी इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी व फतेहपुर जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ केपी इंटर कॉलेज की छात्राओं के प्रस्तुत मनमोहक स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। बालक वर्ग के अंडर-19 में प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को सीधे सेटों में 25-18, 25-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, अंडर-17 में प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को 25-13, 25-12 और अंडर-14 में प्रयागराज ने प्रतापगढ़ को 25-13, 25-18 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग के अंडर-19 में प्रयागराज ने कौशाम्बी को 25-15, 22-25, 25-17 से पराजित किया। अंडर-17 में प्रतापगढ़ ने प्रयागराज को 25-10, 25-8 से और अंडर-14 में भी प्रयागराज को 25-10, 25-14 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संयोजक और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न जनपदों से आए प्रधानाचार्यों तथा खिलाड़ियों का पुष्प देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र नाथ सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वॉलीबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की पाठशाला है। इस अवसर पर धरवरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार शुक्ल, कुलभास्कर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पीपी सिंह, इलाहाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार गुप्त, डॉ. आनंद कुमार गुप्त आदि रहे।