{"_id":"61eaf557ef75d9484f793bf2","slug":"prayagraj-gangster-on-six-members-of-cheating-of-crores-in-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी के छह सदस्यों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी के छह सदस्यों पर गैंगस्टर
Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
सार
एसटीएफ ने अप्रैल 2019 में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। एमएनएनआईटी के पास से सरगना शमीम समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करोड़ों की ठगी के खेल का खुलासा एसटीएफ ने किया था।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों पर शिवकुटी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें हाईकोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी का पूर्व अकाउंटेंट मो. शमीम और एमएनएनआईटी के स्टूडेंट एक्टिविटी एंड स्पोर्ट्स अफसर रहा राघवेंद्र सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने अप्रैल 2019 में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। एमएनएनआईटी के पास से सरगना शमीम समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर करोड़ों की ठगी के खेल का खुलासा एसटीएफ ने किया था। इस दौरान उनके कब्जे से 1.30 लाख नगद व अन्य सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
एसटीएफ अफसरों ने बताया था कि इस गिरोह ने 1400 बेरोजगारों को इलाहाबाद व पटना हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, क्लर्क, चपरासी के साथ ही सिंचाई विभाग, सेतु निगम व आयकर विभाग में भर्ती केनाम पर करोड़ों की ठगी की थी।
विज्ञापन
ठगी की रकम से आरोपियों ने प्रॉपर्टी के साथ ही ऑटोमोबाइल शोरूम भी खोले थे। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि सरगना शमीम के साथ ही राघवेंद्र सिंह, रमेश चंद्र यादव उर्फ गुड्डू, नीरज पराशर, मृत्युंजय सिंह और सुभाषचंद्र यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अब धारा 14(1) के तहत उनकी अपराध से अर्जित संपत्त्ति की जानकारी कर उन्हें कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।