फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ganga-Yamuna inundation due to heavy rains

प्रयागराजः भारी बारिश से गंगा-यमुना उफान पर

Fri, 04 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Ganga-Yamuna inundation due to heavy rains
Prayagraj: Ganga-Yamuna inundation due to heavy rains - फोटो : CITY DESK
बारिश से शहरी बेहाल, गंगा-यमुना फिर उफान पर
विज्ञापन

0 24 घंटे में 58.2 मिमी वर्षा, दर्जनों मोहल्लों में घुटने तक पानी, जगह-जगह धंसी सड़कें
0 ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान धंसने से तीन लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बारिश से शहरी बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को तो एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया। घरों-गलियों में घुटने तक पानी भर गया। पानी लगने से जगह-जगह सड़कें धंस गईं हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वहीं कच्चा मकान गिरने से भीरपुर में एक बच्ची की मौत हो गई तो प्रतापगढ़ में भी मलबे में दबने से दो लोगों की जान चली गई।
जिले में बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 58.20 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश लगातार हो रही है, ऐसे में शहर के कई मोहल्ले अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोरटाउन आदि की सड़कों से पानी निकल ही नहीं पाया है। बालसन से सीएमपी की तरफ जाने वाली तथा उससे जुड़ीं सड़कों पर पानी भरा है। जार्जटाउन और अल्लापुर मेें अपार्टमेंट के भूतल में पानी भर गया, जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। कई मोहल्ले में नाले-नालियां भी चोंक हैं, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सिविल लाइंस की स्ट्रैची रोड, हॉटस्टफ चौराहा आदि स्थानों पर भी जलभराव की समस्या रही।
विज्ञापन

हजारों एकड़ फसल बर्बाद
बाढ़ तथा बारिश में हजारों एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। सरकारी सर्वे के अनुसार बाढ़ में 15 हजार एकड़ से अधिक फसल डूब गई थी। धान तथा अन्य फसलें खेतों में लेट र्गइं हैं। इससे धान की फसल को 15 से 20 तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों को 30 से 40 प्रतिशत तक नुकसान की बात कही जा रही है। मंडियों में पानी भरने से भी किसानों तथा आढ़तियों को लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा
बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है। सहायक नदियों तथा नालों में उफान की वजह से गंगा एवं यमुना में दबाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के जलस्तर में 42 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गंगा के जलस्तर में दो सेमी तथा यमुना में एक सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed