फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: Yamuna water level stabilized, worry of flood started again

Prayagraj Flood : यमुना का जलस्तर हुआ स्थिर, फिर सताने लगी बाढ़ की चिंता, पीछे से पानी छोड़े जाने की चर्चा

Thu, 14 Aug 2025 08:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 08:34 AM IST
सार

Prayagraj Sangam Flood News : यमुना का जलस्तर बुधवार को फिर स्थिर हो गया। इसी के साथ गंगा के जलस्तर में गिरावट की रफ्तार भी कुछ कम हुई हैं। पीछे से पानी छोड़े जाने की बात कही जा रही है़ ऐसे में नदियों के इस रुख के बाद कछारी इलाके के लोगों को एक बार फिर बाढ़ की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन
Prayagraj Flood: Yamuna water level stabilized, worry of flood started again
प्रयागराज संगम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना का जलस्तर बुधवार को फिर स्थिर हो गया। इसी के साथ गंगा के जलस्तर में गिरावट की रफ्तार भी कुछ कम हुई हैं। पीछे से पानी छोड़े जाने की बात कही जा रही है़ ऐसे में नदियों के इस रुख के बाद कछारी इलाके के लोगों को एक बार फिर बाढ़ की चिंता सताने लगी है। दोनों नदियों के जलस्तर में चार अगस्त से लगातार गिरावट दर्ज की गई और बस्तियों से बाढ़ का पानी पूरी तरह से निकल चुका है। बाढ़ राहत शिविर भी खाली हो गए हैं। हालांकि इसके बाद भी लगातार बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

यमुना नदी में पीछे काफी अधिक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों पर भी बादल फटने तथा तेज बारिश का सिलसिला जारी है। अफसरों का कहना है कि प्रयागराज में आमतौर पर अगस्त के आखिरी दिनों में बाढ़ आती रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से एक बार फिर दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं। इसे देखते हुए सभी विभागों और अफसरों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन की इस आशंका को लेकर आहट भी सुनाई देने लगी। सिंंचाई विभाग की रात आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया। यानि, जलस्तर में गिरावट का सिलसिला थम गया है। इस समय जलस्तर 79.48 मीटर दर्ज किया गया।इसके अलावा फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में भी पिछले चार घंटे में मात्र तीन सेमी गिरावट दर्ज की गई है। यानि गंगा भी स्थिर होने की तरफ अग्रसर हैं। अफसरों का कहना है कि दोनों नदियाें में पीछे छोड़ा गया पानी अब आने लगा है। आने वाले समय में जलस्तर में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed