फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood water level of Ganga and Yamuna has started rising again, Hanumanji can take bath for the

Prayagraj Flood : गंगा और यमुना के जलस्तर में फिर शुरू हुई वृद्धि, पांचवीं बार स्नान कर सकते हैं हनुमानजी

Fri, 05 Sep 2025 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 03:10 PM IST
सार

Prayagraj Flood News : पहाड़ों पर बारिश के साथ ही हथिनी कुंड बैराज से कई लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने के बाद संगमनगरी में बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है। हां पर एक से डेढ़ मीटर तक जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। जलस्तर में अधिक वृद्धि हुई तो पांचवीं बार श्री बड़े हनुमानजी स्नान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj Flood water level of Ganga and Yamuna has started rising again, Hanumanji can take bath for the
दारागंज घाट पर डूब गईं सीढ़ियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को पूरे दिन स्थिर रहा। हालांकि पीछे से काफी पानी आ रहा है। ऐसे में दोनों नदियों के जलस्तर में एक से डेढ़ मीटर तक बढ़ोतरी के आसार हैं। पहाड़ों पर और मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। इससे कछारी इलाकों में बसे लोगों के साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में वृद्धि अधिक हुई तो संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी पांचवीं बार स्नान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सिंचाई विभाग की बृहस्पतिवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 81.48 मीटर रहा। यही जलस्तर सुबह आठ बजे भी था। इसी तरह से यमुना का जलस्तर शाम चार बजे 80.95 मीटर दर्ज किया गया जो सुबह आठ बजे भी यही था।
विज्ञापन


हालांकि आगे आसार अच्छे नहीं हैं। हथिनी कुंड बैराज से ढाई लाख क्यूसेक लीटर से अधिक पानी आ रहा है। गंगा में भी पीछे से चार लाख क्यूसेक लीटर से अधिक पानी आ रहा है। दोनों ही नदियों में पीछे से छोड़ा गया पानी यहां पहुंचने लगा है और अब जलस्तर में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी जो पानी आ रहा है, उससे दोनों नदियों के जलस्तर में एक से डेढ़ मीटर वृद्धि के आसार हैं। यानी, बस्तियों में पानी घुसने के आसार नहीं हैं लेकिन पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी बारिश जारी है। चंबल में भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। इन वजहों से दोनों नदियों के जलस्तर में और वृद्धि के आसार हैं। इसे लेकर प्रशासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed