Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: The water level of the rivers started decreasing, water started flowing out of the settlement

Prayagraj Flood : घटने लगा नदियों का जलस्तर, बस्तियों से निकलने लगा पानी, 1200 से अधिक लोग घर लौटे

Sun, 31 Aug 2025 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। बस्तियों से भी पानी निकल गया है। बाढ़ राहत शिविर भी खाली होने लगे हैं। रविवार शाम तक सभी शिविरों के खाली होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Prayagraj Flood: The water level of the rivers started decreasing, water started flowing out of the settlement
बाढ़ का पानी कम होने के बाद छोटा बघाड़ा क्षेत्र में गली में फैली गंदगी और कीचड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से घटने लगा है। बस्तियों से भी पानी निकल गया है। बाढ़ राहत शिविर भी खाली होने लगे हैं। रविवार शाम तक सभी शिविरों के खाली होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग की शनिवार शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 82.99 मीटर पर वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.44 मीटर पर था।

विज्ञापन


यमुना के जलस्तर प्रति घंटा 3.25 सेमी, फाफामऊ में गंगा का जलस्तर करीब पांच सेमी प्रति घंटा की दर से घट रहा है। फिलहाल पीछे से बहुत पानी नहीं आ रहा, ऐसे में जलस्तर में गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। लगातार जलस्तर घटने से कछार की बस्तियों से पानी भी निकल गया है। बघाड़ा में आखिरी गली से भी पानी निकल गया है। शनिवार को 1200 से अधिक लोग घरों को लौट गए हैं। रीगल गेस्ट हाउस खाली हो गया है।
विज्ञापन


बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट स्कूल में भी सिर्फ 10 परिवार बचे हैं। अन्य शिविरों से भी लोग जाने लगे हैं। हालांकि निचले इलाके की बस्तियों की सड़कों एवं घरों में अभी ज्यादा गदंगी है, इसलिए उन्हें शिविरों में रखा गया है। एसडीएम सदर अभिषेक सिंह का कहना है कि पांच शिविर सक्रिय हैं, इनमें करीब 1500 लोग अब भी मौजूद हैं। पानी सभी घरों से निकल गया है लेकिन गदंगी के चलते लोगों को रोका गया है। यही स्थिति रही तो रविवार शाम तक सभी लोग घर वापस हो जाएंगे। फिर सभी शिविर बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

खतरा पूरी तरह से टला नहीं

जानकारों का कहना है कि पहाड़ों के साथ ही राजस्थान में तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, ऐसे में खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। उक्त स्थानों पर बारिश जारी रही तो गंगा और यमुना के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

बस्तियों में अब गदंगी की बाढ़

कछार की बस्तियों से नदियों का पानी निकलने लगा है लेकिन अब गदंगी की बाढ़ ने परेशानी बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्लास्टिक, मरे जानवरों समेत अन्य गंदगियों का अंबार लग गया है। चूंकि कीचड़ के साथ गदंगी सड़ने भी लगी है। इससे बीमारियों का भी खतरा है।

म्योराबाद, शिवकुटी, सलोरी, मेंहदौरी, बेली उपरहार, बेली कछार, नेवादा, बघाड़ा, राजापुर देह माफी, मऊ सरैया, कछार मऊ आदि क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पीछे गदंगी छोड़ गया है। मुश्किल यह कि इसमें हर तरह की गदंगी है। कछार के निचले इलाके में अभी पानी है और नाले ओवरफ्लो कर रहे हैं। ऐसे में नालों की गदंगी भी फैल रही है।

इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है। बघाड़ा, नेवादा समेत अन्य इलाकों में शुनिवार को सफाई अभियान चलाया गया। तीन शिफ्ट में सफाई के आदेश दिए गए हैं। नियमित सफाई कर्मियों के अलावा 50 से अधिक अतरिक्त टीमें भी लगाई गई हैं।

सेंट जोसेफ में हुआ खेलों का आयोजन, बाढ़ पीड़ित भी बने हिस्सा

मम्फोर्डगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए शनिवार का दिन खास रहा। कुछ पल के ही सही उन्हें खुश होने का मौका मिला। मौका था स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजिल खेल समारोह का। बाढ़ राहत शिविर होने की वजह से स्कूल में पढ़ाई तो बंद है लेकिन खेल आयोजन की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। ऐसे में चयनित बच्चों ने हिस्सा लिया। बाढ़ पीड़ित भी शामिल हुए। शिविर में रह रहे शेष लोग दर्शक बनकर लुत्फ उठाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed