फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Fireworks of happiness ruined the air of the city of Sangam

प्रयागराज : खुशियों की आतिशबाजी से चौपट हुई संगमनगरी की हवा 

Sat, 06 Nov 2021 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 10:09 PM IST
सार

करोड़ों रुपये के पटाखों के धुएं से शहर में तीन गुना बढ़ा प्रदूषण का स्तर, सीजन का सर्वाधिक प्रदूषित रिकार्ड किया गया दिवाली की रात का वातावरण 

विज्ञापन
Prayagraj: Fireworks of happiness ruined the air of the city of Sangam
धुंध की चादर से ढका रहा शहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर सख्ती को दरकिनार कर रात भर हुई खुशियों की आतिशबाजी से ध्वनि और वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। कई इलाकों की हवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम भरी हो गई। हवा में एक्यूआई का स्तर बढ़ने से जानसेनगंज समेत कई क्षेत्रों की हवा प्रदूषित हो गई। 

विज्ञापन


 सख्ती के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखों के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा रिकार्ड किया गया। रात 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जाने थे, लेकिन रातभर तड़तड़ाहट का शोर गूंजता रहा। इसके चलते शहर की हवा प्रदूषित हो गई। बारूद के धुएं के कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। दिवाली की रात आठ बजे के बाद अचानक पटाखों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शुक्रवार की दोपहर में आंकड़ा कुछ कम हुआ, लेकिन शाम को हालात पहले जैसे हो गए।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट  के मुताबिक दिवाली की रात वायु प्रदूषण का स्तर इस सीजन में अब तक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। पीएम-10 का घनत्व सबसे ज्यादा जानसेनगंज इलाके में 290 एक्यूआई (एमबीएंट एयर क्वालिटी) दर्ज किया गया। पिछले साल दिवाली की रात सबसे ज्यादा पीएम-10 कटरा इलाके में दर्ज किया गया था। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में हवा में सल्फर, नाइट्रोजन और कार्बन गैस की मौजूदगी पहले से ज्यादा बढ़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानसेनगंज में पीएम 10 का स्तर 290.77 एक्यूआई दर्ज किया गया
इसके चलते शुक्रवार की सुबह लोगों को सांस लेने भी दिक्कत महसूस हुई। झूंसी स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एमएनआईटी के सहयोग से शहर में पांच जगहों लक्ष्मी टाकीज, अशोक नगर, सीवेज पंपिंग स्टेशन अलोपीबाग, क्वापरेटिव बैंक जानसेनगंज तथा पराग डेयरी रामबाग में वायु प्रदूषण रिकार्ड किया गया। दीपावली वाले दिन जानसेनगंज में पीएम 10 का स्तर 290.77 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वायु प्रदूषण बढ़ाने में दूसरे स्थान पर रामबाग का इलाका रहा। यहां पीएम-10 का स्तर 268.40 एक्यूआई रहा। इसी प्रकार अशोक नगर में 244, अलोपीबाग में 264.59 तथा कटरा क्रासिंग में पीएम-10 का स्तर 238 एक्यूआई दर्ज किया गया। पीएम-10 सभी जगहों पर अपने स्तर से तकरीबन दो से तीन गुना ज्यादा दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष-2020 में दिवाली की रात अधिकतम वायु प्रदूषण स्तर 286 एक्यूआई रिकार्ड किया गया था। इसके पहले वर्ष 2018/19 में भी हवा दिवाली पर जहरीली हुई थी।

साइलेंस जोन में भी धमाके
साइलेंस जोन में भी दीपावली वाले दिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रतिबंध नाकाफी रहा। भारत यंत्र निगम लिमिटेड अशोक नगर में पीएम 10 सामान्य दिनों की अपेक्षा दो गुना रहा। इसके चलते यहां भी वायु प्रदूषण के कारण लोग परेशान रहे।

सांस के मरीजों पर भारी पड़ा वायु प्रदूषण
दीपावली वाले दिन बढ़े वायु प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत सांस के मरीजों को उठानी पड़ी। अस्थमा के मरीजों के लिए बढ़ा हुआ एसओटू और एनओटू बेहद खतरनाक रहा। चिकित्सकों के मुताबिक सांस के साथ प्रदूषित हवा भीतर जाते ही फेफड़े प्रभावित होने लगते हैं।

दिवाली पर वायु प्रदूषण का स्तर- वर्ष -2021      वर्ष- 2022 

कटरा लक्ष्मी टाकीज                     238                 286 एक्यूआई 
भारत यंत्र निगम लिमिटेड             244                256 एक्यूआई 
कोआपरेटिव बैंक जानसेनगंज        290.677          229एक्यूआई 
अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन               264.59            206 एक्यूआई 
पराग डेयरी रामबाग                      268.40            262 एक्यूआई 

दिवाली पर पटाखों के कारण वायु प्रदूषण सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रिकार्ड किया गया। हालांकि दूसरे दिन से इसमें सुधार देखा जा रहा है। तेज हवा चलने पर आसमान अपने आप साफ हो जाएगा। रविवार तक वायु प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद है। - आरके सिंह-क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी। 

ध्वनि प्रदूषण में भी वृद्धि
पटाखों के कानफोड़ू धमाके से दिवाली पर ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा रहा। आवासीय क्षेत्र मम्मफोर्डगंज में ध्वनि प्रदूषण 53 डेसीबल, नई झूंसी में 50 तथा अल्लापुर में 57 डेसीबल दर्ज किया गया। ध्वनि प्रदूषण का यह स्तर सामान्य दिनों से सात से नौ डेसीबल ज्यादा है। इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र सिविल लाइंस 63 और तेलियरगंज बाजार में ध्वनि प्रदूषिण 65 डेसीबल दर्ज किया गया। जानसेनगंज चौराहे पर 66, घंटा घर चौक में 68, रेलवे स्टेशन 67 तथा कटरा में 59 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण रहा। शांत क्षेत्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास ध्वनि प्रदूषण 46 डेसीबल रिकार्ड किया गया। इसकी सामान्य स्थिति अन्य दिनों में 40 से 65 तथा दीपावली वाले दिन 53 से 70 डेसीबल रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed