{"_id":"5e4ee3858ebc3eccd362a7ad","slug":"prayagraj-female-workers-rushing-to-adm-said-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः एडीएम के पास भागते हुई आई महिला कर्मी, कहा साहब बचाओ, वह मेरे ऊपर तेजाब फेंक देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः एडीएम के पास भागते हुई आई महिला कर्मी, कहा साहब बचाओ, वह मेरे ऊपर तेजाब फेंक देगा
Fri, 21 Feb 2020 03:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Rape, Gangrape, Acid Attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कर्मचारी भागते हुए एडीएम वित्त एमपी सिंह के पैरों पर आकर गिर गई। बदहवास महिला कर्मी ने रोते हुए कहा कि साहब मुझे बचा लो, नहीं तो एक कर्मचारी मेरे ऊपर एसिड फेंक देगा। महिला कर्मी की यह बात सुनते ही एडीएम वित्त सकते में आ गए। उन्होंने मौके पर आरोपी कर्मचारी को तलब किया। साथ ही इस पूरे प्रकरण की जांच डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव को सौंप दी।
कलेक्ट्रेट में दिन में 12 बजे के आसपास हुआ यह वाकया दिन भर खासा चर्चा में रहा। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट में तैनात एक कर्मचारी उसे लगातार फोन पर परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि वह उससे छेड़खानी भी करता है। बृहस्पतिवार को संबंधित कर्मचारी ने महिला के मोबाइल पर फोन कर उसके ऊपर एसिड फेंकने की धमकी दी। महिला के आरोप पर एडीएम वित्त ने मौके पर संबंधित कर्मचारी को तलब किया। हालांकि वहां उसी नाम का दूसरा बुजुर्ग कर्मचारी आया। उसने खुद को दिल का मरीज भी बताया।
यह भी कहा कि उसने महिला से कभी कोई बात नहीं की है। महिला ने भी कहा कि यह वह कर्मचारी नहीं है। बाद में आरोपी कर्मचारी को वहां लाया गया। उसने एडीएम के समक्ष फोन करने की बात तो कबूली लेकिन, एसिड फेंकने की धमकी से वह मुकर गया। मामले की गंभीरता तो देखते हुए एडीएम वित्त ने इस संबंध में डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव से जांच करने को कहा। एडीएम वित्त एमपी सिंह ने बताया कि डीपीआरओ अभी जांच कर रही हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।