फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express reached at 6 in the evening instead of 7 in the morning

Railway : सुबह सात की जगह शाम छह बजे पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस, रात 12.40 बजे हो सकी दिल्ली के लिए रवाना

Sat, 13 Jan 2024 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क,
अमर उजाला नेटवर्क, Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

दृश्यता ठीक न होने की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही रही। आनंद विहार से रीवा जाने वाली ट्रेन भी 10.15 घंटे की देरी से शाम 4.25 बजे ही यहां पहुंच सकी। बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस भी आठ घंटे लेट रही।

विज्ञापन
Prayagraj Express reached at 6 in the evening instead of 7 in the morning
प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे ने एक बार फिर से शुक्रवार का ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस को दिल्ली से प्रयागराज तक की दूरी तय करने में 8.50 घंटे के बजाय 18.50 घंटे लग गए। सुबह सात बजे आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस शाम छह बजे जंक्शन पहुंची। इस सीजन में यह प्रयागराज एक्सप्रेस की सर्वाधिक लेटलतीफी रही। विलंब से आने की वजह से दिल्ली के लिए वापसी में यह ट्रेन रात 10.10 के बजाय रात 12.40 बजे रवाना किए जाने की तैयारी की गई। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन



दृश्यता ठीक न होने की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही रही। आनंद विहार से रीवा जाने वाली ट्रेन भी 10.15 घंटे की देरी से शाम 4.25 बजे ही यहां पहुंच सकी। बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस भी आठ घंटे लेट रही। मेरठ से प्रयागराज जंक्शन आने वाली संगम एक्सप्रेस 5.35 घंटे की देरी से दोपहर 2.10 बजे, शिवगंगा एक्सप्रेस 8.55 घंटे, आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर 10.30 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 12 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 8.30 घंटे, डॉ. अंबेडकरनगर-प्रयागराज 16.35 घंटे तक विलंबित रही।
विज्ञापन


 

वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत भी सुबह 7.30 बजे की जगह 8.15 घंटे की देरी से दोपहर 3.45 बजे पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत भी 4.20 घंटे की देरी से यहां आई। इस दौरान रेलवे की नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सेवा (एनटीईएस ) ने भी लोगाें को खासा परेशान किया। दिन में कई बार यह सेवा बाधित हुई। इस वजह से यात्रियों को ट्रेनों की लोकेशन एवं उनके आगमन-प्रस्थान की जानकारी मिलने में परेशानी हुई।

12 विमानों का आवागमन, देहरादून फ्लाइट रही निरस्त
 

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि, यहां विमानों की आवाजाही कम दृश्यता की वजह से दोपहर 12 बजे बाद ही शुरू हो सकी। इस दौरान इंडिगो की देहरादून उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। इंडिगो की भुवनेश्वर, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, बंगलूरू और भोपाल उड़ान का दोनों ओर से आवागमन हुआ। इन विमानों से कुल 1312 यात्रियों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed