{"_id":"6a4f9f9d4ce41d96350f5e22","slug":"prayagraj-expected-to-receive-the-gift-of-a-sleeper-vande-bharat-train-stops-also-planned-for-kanpur-and-alig-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raiway News : प्रयागराज को स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिलने की उम्मीद, कानपुर और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raiway News : प्रयागराज को स्लीपर वंदे भारत की सौगात मिलने की उम्मीद, कानपुर और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव
Thu, 09 Jul 2026 06:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे यात्रियों को एक के बाद एक कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए रेलवे यात्रियों को एक के बाद एक कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। इसका संचालन प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन के कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ स्टेशन पर भी रोकने की चर्चा है। रेक और समय सारणी को लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर मंथन अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि वाराणसी से इसकी रवानगी रात नौ बजे होगी। सुबह पांच बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंंचेगी। नई दिल्ली से इसे रात नौ बजे चलाने की योजना है जो सुबह पांच बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे जोन में भी इस महत्वपूर्ण ट्रेन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
वाराणसी-जालंधर एक्सप्रेस चलाने की योजना
वंदे भारत के साथ ही रेलवे पूर्वांचल और पश्चिमी भारत के साथ-साथ पंजाब को जोड़ने के लिए भी एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे प्रशासन की योजना वाराणसी से जालंधर के बीच एलएचबी रेक से युक्त एक नई सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की भी है। नई ट्रेन के शुरू होने से व्यापारियों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं को पंजाब तक की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसके रूट को भी लेकर मंथन चल रहा है। इसे वाया लखनऊ या फिर प्रयागराज के रास्ते ही चलाया जाएगा। हालांकि इसे अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या के रास्ते चलाने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
आने वाले समय में विभिन्न शहरों को जोड़ने के लिए स्लीपर वंदे भारत चलाने की योजना है। वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। रेलवे बोर्ड ही इस बारे में निर्णय लेगा। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे