फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Engineering student missing, bike found on the banks of the pond

प्रयागराज : इंजीनियरिंग का छात्र लापता, तालाब किनारे मिली बाइक

Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Aug 2021 10:47 PM IST
सार

  • अंतिम बार जिस नंबर पर बात हुई, वह स्विच आफ
  • कालेज के विवाद से लेकर प्रेम प्रसंग तक, कई एंगल पर जांच

विज्ञापन
Prayagraj: Engineering student missing, bike found on the banks of the pond
Crime Scene

विस्तार

हंडिया में रहने वाला इंजीनियरिंग का छात्र आरव यादव शुक्रवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बाइक गांव के पास से ही तालाब किनारे मिली। शनिवार को दिन भर गोताखोर तालाब में खोजबीन करते रहे। कुछ पता नहीं चल पाया है। आरव की कॉल डीटेल्स में अंतिम बार जिससे बात की गई थी, वह नंबर बंद है। पुलिस अपहरण के एंगल पर काम कर रही है। घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हंडिया के कुराकाठ गांव निवासी शिवशंकर यादव का बेटा आरव यादव इंजीनियर का छात्र है। वह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बाइक लेकर घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने फोन किया। मोबाइल स्विच आफ था। घर वाले रात भर खोजबीन करते रहे। सुबह किसी ने बताया कि आरव की बाइक गांव के बाहर तालाब किनारे खड़ी है। घर वाले मौकेपर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। तालाब में खोजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरव की कॉल डीटेल्स निकलवाई गई।
विज्ञापन


अंतिम बार जिस नंबर पर रात में बात की गई थी, वह बंद था। अब पुलिस उस नंबर के बारे में जानकारी कर रही है। इसके अलावा आरव के कालेज के विवाद और प्रेम प्रसंग के मामले को भी देखा जा रहा है। घर वालों ने किसी दुश्मनी से इनकार किया है लेकिन उनका कहना है कि कालेज के विवाद के बारे में वे कुछ नहीं जानते। दूसरे ओर गांव के दो लोगों ने बताया कि रात में एक व्यक्ति बाइक से तालाब की ओर जा रहा था। वह कौन था, इसके बारे में जांच की जा रही है। हो सकता है कि आरव का किसी ने अपहरण कर उसकी तालाब किनारे खड़ी कर दी हो। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि घर वालों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से पूरा पेट्रोल निकाला, प्लग भी उखाड़ा
आरव की बाइक तालाब किनारे मिली है। उसमें एक बूंद भी पेट्रोल नहीं था। प्लग भी उखड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया होगा ताकि कोई बाइक चोरी न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed