फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Electricity supply hit due to rain, returned on track after 18 hours

प्रयागराज : बारिश से विद्युत आपूर्ति धड़ाम, 18 घंटे बाद पटरी पर लौटी

Mon, 02 Aug 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 12:14 AM IST
सार

  • दो दर्जन स्थानों पर तारों पर पेड़ गिरने और जगह-जगह शार्ट सर्किट से आई खराबी 

विज्ञापन
Prayagraj: Electricity supply hit due to rain, returned on track after 18 hours
prayagraj news : बारिश और आंधी से पेड़ धराशायी हो गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही। जगह-जगह शार्ट सर्किट और दो दर्जन स्थानों पर तारों पर पेड़ गिरने से लगभग 18 घंटे तक बिजली का संकट रहा। बिजली न आने से लोगों को पीने के पानी की भी दिक्कत हुई।  
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी ने देर रात तेज रफ्तार पकड़ ली। आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से शनिवार की आधी रात से गुल हुई बिजली रविवार की देर शाम तक बहाल हो सकी। आंधी और बारिश के दौरान पन्ना लाल रोड पर केसर भवन के सामने, कन्हैया लाल मिश्रा आवास के सामने विद्युत पोल पर पेड़ गिर गया। उधर हिम्मतगंज टोला के कालाडांडा में और डीजे हॉस्टल से सटे हुए सबस्टेशन परिसर में पेड़ गिरने से हाई वोल्टेज का तार टूट गया, जिस कारण आपूर्ति ठप करनी पड़ी।
विज्ञापन


इससे जार्जटाउन, दरभंगा कॉलोनी, टैगोर टाउन, अलोपीबाग, अल्लापुर, सोहबतियाबाग, मधवापुर, बैरहना, कीडगंज, मुट्ठीगंज, चौक, जानसेनगंज, कल्याणी देवी, करेली, दाराशाह अजमल, दरियाबाद, रोशनबाग, प्रीतमनगर, बमरौली, झलवा, तेलियरगंज, मेहदौरी, रसूलाबाद, बद्री आवास योजना, जोधवल, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, शंकरघाट, टीवी कॉलोनी, शिवकुटी, गोविंदपुर, बघाड़ा, सलोरी, ओमगायत्रीनगर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति 18 घंटे तक प्रभावित रही। सुबह जब बारिश धीमी पड़ी तो आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन शार्ट सर्किट होने से आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद जब बारिश थम गई, तब विद्युत अधिकारियों ने गड़बड़ी को ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति प्रभावित
रविवार देर शाम तक गंगापार और यमुनापार दोनों इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गंगापार के मलावा सबस्टेशन के मेडुवा, चकिया, गुलालपुर, कांदी, कसेरूआ, सहसों, गारापुर, तकिया, नरायनपुर सहित कई इलाकों में शनिवार से गुल हुई बिजली रविवार की शाम तक नहीं आई। लोगों ने इसकी शिकायत सबस्टेशन पर भी की, लेकिन विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। उधर एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि उमरीगांव और बलरामपुर में 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप थी। शनिवार की देर रात तक पेड़ हटाकर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। हालांकि, कई इलाकों में समस्या बनी हुई है। यमुनापार के कई इलाकों में बिजली नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed