{"_id":"65814ee941c8431fd20d4ace","slug":"prayagraj-electricians-will-knock-on-the-houses-of-defaulters-to-get-ots-registered-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बकायेदारों के घर दस्तक देकर ओटीएस का पंजीकरण कराएंगे विद्युतकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बकायेदारों के घर दस्तक देकर ओटीएस का पंजीकरण कराएंगे विद्युतकर्मी
Tue, 19 Dec 2023 01:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:56 PM IST
सार
बकायेदारों को राहत देने के लिए शुरू की गई बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : istock
विस्तार
बिजली बिल बकायेदारों को राहत देने के लिए सरकार व विद्युत महकमे की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है। अबतक प्रयागराज जोन में कुल 27 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं ने इस योजना में पंजीकरण कराया है। इससे विभाग को अबतक करीब 20 करोड़ रुपये का राजस्व भी मिल चुका है।
विज्ञापन
हालांकि, अब भी 70 हजार के करीब बकायेदारों ने ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराया है। इनके पंजीकरण के लिए अब महकमे के कर्मचारी इनके घर पर दस्तक देंगे। 31 दिसंबर तक चलने वाले योजना के अंतिम चरण में ज्यादा से ज्यादा बकायेदारों का पंजीकरण ओटीएस में हो इसके लिए खासतौर पर अभियान चलाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली कर्मी बकायेदारों के घर पर पहुंचकर ओटीएस योजना की जानकारी देकर लोगों का इसमें पंजीकरण कराएंंगे। योजना के तीसरे और अंतिम चरण में बकायेदार 12 किस्तों में अपना बिल जमा कर सकते हैं, इसमें सरचार्ज में 80 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार योजना का पूरा लाभ पाने व पंजीकरण कराने के लिए बकायेदारों के पास सिर्फ 12 दिन ही बचे हैं। ऐसे में बिजली उपकेंद्रों व काउंटरों पर तो लोग आ ही रहे हैं। जो लोग अभी भी पंजीकरण कराने के लिए नहीं आए हैं, उनसे संपर्क कर पंजीकरण कराए जाने के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन