फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj news new education policy 2020 will improve education quality reduce teachers quantity in urban area allahabad

Prayagraj News: नई पॉलिसी से सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता, शहरी क्षेत्रों में दूर होगी शिक्षकों की कमी

Mon, 14 Sep 2020 06:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj news new education policy 2020 will improve education quality reduce teachers quantity in urban area allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जल्द ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। यह बात बेसिक शिक्षा के महानिदेश विजय किरन आनंद ने कहीं। वह यहां कुंभ मेला प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में शिक्षकों की जो कमी है वह शीघ्र दूर होगी, क्योंकि नई शिक्षा नीति के लागू होने से शिक्षण से लेकर व्यवस्था तक में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने माना कि बेसिक शिक्षा के शहरी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की बड़े पैमाने पर कमी है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की उतनी कमी नहीं है। प्रयागराज और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है, इससे भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में शिक्षकों को सिर्फ शिक्षण कार्य तक सीमित रखा जाएगा। उनसे किसी दूसरे विभाग का काम नहीं लिया जाएगा। मिड डे मील का काम भी शिक्षकों को करना पड़ता है। इस कार्य से भी शिक्षकों को अलग किया जाएगा। लखनऊ और मथुरा की तरह किसी अन्य संस्था को यह काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed