फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News

Prayagraj News: आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे कंप्यूटर शिक्षक, विरोध शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News
प्रयागराज। प्रदेश के 890 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के जरिये कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए जेम पोर्टल के माध्यम से जल्द ही सेवा प्रदाता संस्था का चयन किया जाएगा। वहीं, प्रतियोगी छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को ट्वीट करके मांग की है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाए और कंप्यूटर शिक्षक के पदों पर नियमित भर्ती की जाए।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई। वर्ष 2018 के विज्ञापन में कंप्यूटर शिक्षक के 1673 पद थे, जिनमें से 98 फीसदी पद खाली रह गए थे। कंप्यूटर शिक्षक पुरुष के 898 पदों और कंप्यूटर शिक्षक महिला के 775 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में 10801 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इनमें 2878 महिला और 7923 पुरुष अभ्यर्थी थे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जब परीक्षा का परिणाम जारी किया तो महज 36 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए और 1637 पद खाली रह गए। आयोग की ओर से बताया गया था कि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गए। इसके बाद एलटी शिक्षक के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत कंप्यूटर शिक्षक के लिए केंद्र सरकार की ओर से 10 माह के लिए 30 हजार रुपये प्रति माह की दर से धनराशि अनुमोदित की गई है। इसमें सेवा शुल्क एवं जीएसटी भी कटेगा। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षकों का मानदेय प्रतिमाह तकरीबन 25 हजार रुपये आएगा।
युवा मंच के संयोजक राजेश सचान और अध्यक्ष अनिल सिंह सहित तमाम प्रतियोगियों ने सीएम को ट्वीट कर मांग की है कि आउटसोर्सिंग से कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन जारी करते हुए कंप्यूटर शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।
पोर्टल से होगा आवेदनकर्ताओं का चयन
सेवा प्रदाता संस्था एक शिक्षक की तैनाती के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा तैयार किए गए पोर्टल से वरिष्ठता क्रम के आधार पर न्यूनतम पांच आवेदनकर्ताओं का चयन करेगी और दो या दो से अधिक कार्मिकों की तैनाती के लिए तीन गुना, लेकिन न्यूनतम 10 आवेदनकर्ताओं में से चयन करेगी। सेवा प्रदाता द्वारा पारदर्शी व्यवस्था बनाकर क्षमता एवं दक्षता का मूल्यांकन करते हुए चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वेतन का आधा भी नहीं है मानदेय
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत जिन शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, उनका पहला वेतन 54700 रुपये था। अगर अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होती है तो उनका पहला वेतन तकरीबन 66 हजार रुपये होगा और इसमें नई पेंशन स्कीम के तहत 6400 रुपये कट जाएंगे। तकरीबन 60 हजार रुपये हाथ में आएंगे। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि मानदेय से नियुक्ति होने पर प्रतियोगी छात्रों को काफी नुकसान होगा। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed