फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: During the Panchkosi Parikrama, saints prayed for the purity of the Ganga and protection

Prayagraj : पंचकोसी परिक्रमा के दौरान साधु-संतों ने की गंगा की शुचिता, पर्यावरण संरक्षण की कामना

Tue, 06 Jan 2026 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 07:43 PM IST
सार

माघ मेले में मंगलवार को पांच दिवसीय पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन मंगलवार को साधु-संतों ने गंगा की शुचिता और पर्यावरण संरक्षण की कामना से त्रिवेणी संगम में पूजन-अर्चन किया। यहां से दत्तात्रेय शिविर में साधु संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
Prayagraj: During the Panchkosi Parikrama, saints prayed for the purity of the Ganga and protection
पंचकोशी यात्रा में शामिल साधु संतों का महापौर ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में मंगलवार को पांच दिवसीय पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन मंगलवार को साधु-संतों ने गंगा की शुचिता और पर्यावरण संरक्षण की कामना से त्रिवेणी संगम में पूजन-अर्चन किया। यहां से दत्तात्रेय शिविर में साधु संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन मंगलवार को गंगा पूजन के बाद बड़े हनुमानजी के मंदिर से पनासा स्थित पर्णाश मुनि धाम पहुंची। वहां से साधु-संत अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर होते हुए आदि माधव, शूल टंकेश्वर, गदा माधव से करेली के आगे स्थित बरखंडी धाम पहुंची।

विज्ञापन

साधु-संत बरखंडी मंदिर से मीरापुर स्थित शक्ति पीठ मां ललिता देवी मंदिर पहुंचे। यहां पूजन-अर्चन के बाद कीडगंज में राम-जानकी मंदिर होते हुए संगम क्षेत्र में सभी ने दत्तात्रेय शिविर में विराम लिया। जूना अखाड़े के संत श्रीमहंत शिवानंद महाराज ने कहा कि माघ मेला की कुशलता, राष्ट्र कल्याण, मानव कल्याण के साथ जूना अखाड़े के संत पर्यावरण संरक्षण और गंगा की शुचिता के लिए संकल्पित हैं। हम परिक्रमा के दौरान पूजन में इसे शामिल कर श्रद्धालुओं को इस बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिक्रमा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरि महाराज की अगुवाई में जूना अखाड़ा के महंत प्रेम गिरि महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारतीय, सचिव महंत मृत्युंजय पुरी, महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि, महंत आनंद गिरि महाराज, महंत शिवानंद महाराज, अतुल गिरि महाराज, महंत रूदानंद सरस्वती, महंत गिरिशानंद सरस्वती समेत बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकोसी यात्रा के लिए पधारे साधु-संतों का महापौर ने किया स्वागत
 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में चल रही पंचकोसी यात्रा के तहत नगर में पधारे साधु-संत व महात्माओं का कीडगंज एडीसी चौराहा स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में महापौर गणेश केसरवानी ने स्वागत किया। साधु-संत व महात्माओं ने श्री राम जानकी मंदिर में दर्शन किए और भोग अर्पित किए। परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, आरती एवं भजन-कीर्तन हुआ। संत-महात्माओं ने नगर, प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed