{"_id":"620e5127cf873579c7403083","slug":"prayagraj-during-the-investigation-the-flying-squad-recovered-two-lakh-rupees-from-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : जांच के दौरान उड़नदस्ते ने कार ने बरामद किए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : जांच के दौरान उड़नदस्ते ने कार ने बरामद किए दो लाख रुपये
Thu, 17 Feb 2022 07:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:14 PM IST
सार
उड़नदस्ता के प्रभारी रविकांत त्रिपाठी, हमराह उपनिरीक्षक नारायण सिंह, कांस्टेबल नेत्र पाल सिंह, भारतेंद्र सिंह, आशीष यादव मय विडियो ग्राफर धर्मराज सिंह पटेल के साथ दक्षिणी शहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन विधानसभा ड्यूटी में छिवकी मोड़ नैनी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की नकदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के छिवकी मोड़ के पास उड़नदस्ता द्वितीय दक्षिणी विधान सभा टीम ने एक कार से जांच के दौरान एक लाख नब्बे हजार रुपये नगद बरामद किया। कार में मौजूद युवक एक लाख बीस हजार रुपये का विवरण तो दे पाया, लेकिन वह सत्तर हजार रुपये का विवरण नहीं दे सका। इस पर टीम ने पैसे को जब्त करते हुए उसके खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उड़नदस्ता के प्रभारी रविकांत त्रिपाठी, हमराह उपनिरीक्षक नारायण सिंह, कांस्टेबल नेत्र पाल सिंह, भारतेंद्र सिंह, आशीष यादव मय वीडियोग्राफर धर्मराज सिंह पटेल के साथ दक्षिणी शहर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन विधानसभा ड्यूटी में छिवकी मोड़ नैनी के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक कार को रोककर उसकी जांच की गई तो उसमें मौजूद काले रंग के बैग में एक लाख, नब्बे हजार रुपए नगद पाया गया।
विज्ञापन
गाड़ी मे बैठे व्यक्ति से पूछताछ में उसने देवेंद्र सिंह जाट पुत्र रणसिंह निवासी पन्ना चुल्याण मोहल्ला दीवान, थाना वेरी, जिला झज्जर हरियाणा, हाल पता मैनेजर औद्योगिक क्षेत्र, नैनी बताया। साथ ही बताया कि वह विनायक हैचरी औद्योगिक क्षेत्र नैनी मे मैंनेजर के पद पर कार्य करता है। और यह पैसा बैंक में जमा करने के लिए लेकर जा रहा हूँ। जांच के दौरान उसने एक लाख, 20 हजार रुपया का विवरण, रशीद उपलब्ध कराया, लेकिन 70 हजार रुपए का कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विवरण उपलब्ध न कराने पर ऐसी आशंका जताई गई कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को देखते हुए उक्त रुपया को कहीं बाटने अथवा वितरण करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। इस संबंध में थाना नैनी में देवेंद्र सिंह जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।