{"_id":"5cc36871bdec22076a49886b","slug":"prayagraj-dumpar-collides-with-a-bike-killing-two-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
Sat, 27 Apr 2019 01:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा के तेंदुआ गांव के सामने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक डंपर ने एक कारोबारी सहित दो युवकों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे मेजा-कोरांव बाधित हो गया। पुलिस ने पेड़ को किसी तरह से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो- रोकर हालत दयनीय हो गई।
बता दें कि मांडा थाना क्षेत्र के पयागपुर (नहवाई) के दरबारी लाल पाल के तीन बेटों में दूसरे नंबर का अजय पाल (25) मेजारोड चौराहे पर किराए का कमरा लेकर चाउमीन का कारोबार करता था। अजय शुक्रवार सुबह मांडा के उमान गांव अपने एक साथी से मिलने गया था। वहां से वह मिश्रपुर चला गया जहां महेंद्र कुमार (16) पुत्र डॉक्टर को अपनी बाइक पर बैठाकर मेजारोड दुकान खोलने जा रहा था। वह मेजा के तेंदुआ गांव के सामने पहुंचा। इसी बीच सामने से आ रहा बेकाबू डंपर बाइक में टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गया।
इससे अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महेंद्र कुमार ने भी कुछ ही देर में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर सीओ उमेश शर्मा, मेजा कोतवाल मनोज पाठक, मेजारोड चौकी के दरोगा राजकमल यादव पहुंचे। डंपर की टक्कर से पेड़ सड़क पर आ गया था। इससे मेजा-कोरांव बाधित हो गया था। मेजा कोतवाल और दरोगा ने पेड़ की डाल काटकर यातायात को सामान्य किया। वहीं दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक महेंद्र छह भाइयों में चौथे नंबर का था। अजय की मां जय देवी और महेंद्र की मां जुगनू देवी की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। मेजा कोतवाल मनोज पाठक ने दोनों लाशों को चीरघर भेज दिया। डंपर चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सरल स्वभाव का था अजय पाल
मेजा। सड़क हादसे में अजय पाल की मौत से दुखी मेजारोड के कारोबारियों ने शुक्रवार को दुकानें बंद कर दी और संवेदना जताई। दुकानदारों का कहना है कि अजय पाल सरल स्वभाव का था। वह हर एक दुकानदार का सुख-दुख का साथी था। मेजारोड के व्यापारी नेता नागर गुप्ता ने अजय पाल की मौत को दुखद बताया। कहा कि उसके परिजनों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। बताया जाता है कि नागर गुप्ता ने आर्थिक सहायता के लिए प्रशासनिक अफसरों से वार्ता की है। उधर, मांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह ने भी परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। समाजसेवी जयकांत ओझा ने भी संवेदना व्यक्त की है।