फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dr. Prabhat Ranjan of Phulpur will do research on tuberculosis in America

प्रयागराज: फूलपुर के डॉ. प्रभात रंजन अमेरिका में क्षयरोग पर करेंगे शोध

Tue, 27 Jul 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jul 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Dr. Prabhat Ranjan of Phulpur will do research on tuberculosis in America
डॉ. प्रभाग रंजन - फोटो : prayagraj

फूलपुर दुलमापुर गांव के डॉ. प्रभात रंजन सिंह अमेरिका के मेडिकल संस्थान में क्षयरोग (टीबी) पर शोध करेंगे। अमेरिका की सरकार की ओर से डॉ. प्रभात को तीन वर्ष के लिए फेलोशिप देकर शोध के लिए चुना गया है। वह न्यूयार्क के विल कर्नल मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबॉयोलाजी डिपार्टमेंट में शोध करेंगे।

विज्ञापन


डॉ. प्रभात ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज से पूरी करने के बाद आईएमएमआर इंस्टीट्यूट गाजियाबाद से बीटेक पूरा किया। प्रभात ने इसी संस्थान से बायोटेक्नोलॉजी से एमटेक किया। अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला, प्रदेश की रणजी टीम में चयन नहीं होने पर उन्होंने पढ़ाई पर फोकस किया और क्रिकेट पूरी तरह से छोड़ दिया ।उन्होंने आईएमटी चंडीगढ़ से माईक्रोबायोलॉजी में शोध किया।
विज्ञापन


2018 में भारत सरकार की ओर से डॉ. प्रभात ने हॉलैंड में माइक्रोबायोलॉजी पर शोधपत्र प्रस्तुत किया था। वर्तमान में वह आईएमटी चंडीगढ़ में रिसर्च ऑफिसर के रूप में काम कर रहे हैं।  डॉ. प्रभात के पिता डॉ. गुलाब सिंह बाल पुर्नवास केंद्र के संचालक हैं। अमेरिका में क्षय रोग पर रिसर्च करने के लिए चयन होने पर डॉ. प्रभात को आरके इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पटेल, लालजी, फूलचंद ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed