फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: DM raids illegal parking spots, nine detained

Prayagraj : अवैध पार्किंग स्थलों पर डीएम ने मारा छापा, नौ हिरासत में

Sat, 22 Mar 2025 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

शहर में अवैध पार्किंग स्थलों पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ. अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को छापा मारा। इस पर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने नौ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Prayagraj: DM raids illegal parking spots, nine detained
अवैध पार्किंग के खिलाफ छापेमारी करते डीएम और एसीपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में अवैध पार्किंग स्थलों पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ. अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को छापा मारा। इस पर मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने नौ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। उधर, डीएम ने अवैध रूप से संचालित पार्किंग को समाप्त कराने और उन्हें किसी भी दशा में नहीं चलाने का निर्देश दिया है। बता दें कि अमर उजाला ने अवैध पार्किंग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अवैध पार्किंग संचालन के विरुद्ध अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


अभियान के तहत शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क गेट नंबर एक, सिविल लाइंस स्थित विशाल मेगा मार्ट, रिया पार्किंग स्मार्ट बाजार तथा बस अड्डा के साथ अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे अवैध पार्किंग स्थालों पर छापा मारा। पार्किंग का संचालन कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत पूर्व में अवैध पार्किंग संचालित नहीं किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे, लेकिन फिर भी इन स्थानों पर अवैध पार्किंग के संचालन की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिसके विरुद्ध शुक्रवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध पार्किंग का संचालन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डाॅ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि अवैध पार्किंग का संचालन कर लोगों से अवैध रूप से वसूली करने वाले ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान चलता रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के अलावा प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

इन्हें लिया गया हिरासत में

रिया पार्किंग स्मार्ट बाजार से कीडगंज के आशुतोष जायसवाल, सलेमपुर के राजीव मिश्रा, अतरसुइया के प्रदीप कुमार कनौजिया को हिरासत में लिया गया। इस तरह से विशाल मेगा मार्ट मार्ग पर शाहगंज के समीर, दारागंज के राजा कुशवाहा, सिविल लाइंस बस स्टैंड से प्रदीप तथा आजाद पार्क से मधुव विहान कॉलोनी के शुभम सिंह, नेवादा के आदर्श तथा अशोक नगर के अमित पांडेय को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed