फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: District Advocates' Association Election – Fate of 130 candidates sealed in ballot boxes.

Prayagraj : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : 130 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Fri, 07 Aug 2026 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 08:25 PM IST
सार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को 6953 में से 5474 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान 78 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन
Prayagraj: District Advocates' Association Election – Fate of 130 candidates sealed in ballot boxes.
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर कचहरी में रही भारी गहमा गहमी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को 6953 में से 5474 सदस्यों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान 78 फीसदी मतदान हुआ। वोटिंग के बाद आठ पदों और कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए मैदान में उतरे 130 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से कलक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार में प्रशासन और एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में होगी। दोपहर बाद परिणाम घोषित होने की संभावना है। मतदान के दौरान समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन

मतदान सकुशल संपन्न होने पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य देवेंद्र मिश्र नगरहा ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया। बार के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी और मंत्री बरुण कुमार सिंह, एल्डर कमेटी के चेयरमैन गिरीश तिवारी, सदस्य शीतला प्रसाद मिश्र, चुनाव अधिकारी अखिलेश झा और सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने भी अधिवक्ताओं का आभार जताया।

विज्ञापन

बिना ड्रेस और पहचान पत्र के नहीं मिला प्रवेश

मतदान स्थल पर प्रवेश को लेकर सख्ती रही। अधिवक्ता की ड्रेस में नहीं होने और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का पहचान पत्र नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया गया। विकल्प के तौर पर पंजीकरण प्रमाणपत्र रखने की व्यवस्था थी। कई लोगों ने बिना पहचान पत्र के प्रवेश का प्रयास किया लेकिन उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिनभर चलता रहा शह-मात का खेल

वोटिंग के दौरान कचहरी परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच शह-मात का खेल चलता रहा। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं से संपर्क करते रहे। कोई अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करता दिखा तो कुछ लोग किसी प्रत्याशी को जीतने से रोकने के लिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते नजर आए।

कोई व्हीलचेयर पर आया तो किसी को साथी ने दिया कंधा

मतदान के लिए अधिवक्ताओं का उत्साह ऐसा रहा कि शारीरिक परेशानी के बावजूद वे मतदान केंद्र पहुंचे। कोई अधिवक्ता व्हीलचेयर पर पहुंचा तो किसी अधिवक्ता साथी ने कंधे का सहारा देकर उसे मतदान स्थल तक पहुंचाया।

भीड़ बढ़ी तो क्रमांक और बूथ नंबर के आधार पर कराई वोटिंग

दोपहर बाद मतदान स्थल पर भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए चुनाव अधिकारी और एल्डर कमेटी ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्रमांक संख्या और बूथ नंबर के आधार पर मतदान की अनुमति दी। इससे मतदाताओं को अपने निर्धारित बूथ तक पहुंचने में सुविधा हुई। 

महिला अधिवक्ताओं ने भी मांगे वोट

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महिला अधिवक्ताओं भी सक्रिय नजर आईं। मतदान के दौरान महिला अधिवक्ताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के समर्थन में साथी अधिवक्ताओं से वोट देने की अपील की। कचहरी परिसर में वे मतदाताओं से संपर्क करती रहीं। मतदान केंद्र के आसपास चुनावी गतिविधियों में महिला अधिवक्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी दिखी। ब्यूरो

प्रमुख पदों पर मैदान में उतरे प्रत्याशी

अध्यक्ष पद : उमाशंकर तिवारी, मनोज सिंह लोकेश, कौशलेश कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र मिश्र बऊ, अरुण कुमार पांडेय और प्रेम नाथ केसरवानी।

मंत्री पद : ऋषि शंकर द्विवेदी, बृजेश कुमार ओझा, राम मणि शुक्ल, रत्नेश कुमार शुक्ल, आलोक शुक्ल, राहुल शुक्ल, श्यामधर मिश्र उर्फ चंदन, जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, कमलेश्वर प्रसाद तिवारी, अरुण प्रकाश उपाध्याय, ऋषि कुमार, विनय कुमार सिंह, ललित ओझा और शाद अली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed