फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Development Authority demolishes eight shops, protest on orders of High Court

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कीं आठ दुकानें, विरोध 

Sun, 07 Feb 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Development Authority demolishes eight shops, protest on orders of High Court
prayagraj news : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : prayagraj
हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पीडीए प्रवर्तन दल की टीम ने शनिवार को धूमनगंज थाने के बगल स्थित अवैध रूप से बनीं आठ दुकानें ध्वस्त करा दीं। कार्रवाई के दौरान किराएदारों ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। विरोध के बीच हुए ध्वस्तीकरण के अंतिम चरण में एक फोन आने के बाद आखिरी दुकान छोड़ दी गई। इस दौरान इलाका पुलिस छावनी बना था।
विज्ञापन


पीडीए के जोनल अफसर और प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय के मुताबिक धूमनगंज थाने के पास ही सत्य प्रकाश चौरसिया की चौरसिया मार्केट है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहीं सभी नौ दुकानों को ध्वस्त कराने का आदेश हाईकोर्ट ने पारित किया था। 
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे पीडीए का दस्ता जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। वहां मजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया। पुलिस और पीएसी बल ने आसपास के इलाके को सील कर लोगों की आवाजाही रोक दी। हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने के क्रम में दुकानों से सामान निकालने के लिए मजदूर लगाए गए सामान निकाले जाने के बाद एक साथ तीन जेसीबी लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। अफसरों से तीखी बहस और नोकझोंक के कारण कुछ देर के लिए काम बाधित हुआ लेकिन पुलिस ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर उन्हें वहां से हटा दिया। एक के बाद एक छह दुकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद एक दुकानदार ने एक आदेश का हवाला देकर ध्वस्तीकरण रुकवाना चाहा। अफसर नहीं माने पर आठ दुकानों को गिराने के बाद जब नौवीं दुकान को गिराया जाता अफसरों के पास किसी का फोन आ गया। 


जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के मुताबिक भानु प्रकाश की नौवीं दुकान के मामले में अपील आयुक्त कार्यालय में लंबित है। इस कारण ध्वस्तकरण स्थगित किया गया। वहीं मार्केट के मालिक सत्य प्रकाश चौरसिया ने आरोप लगाया कि एक दुकान जानबूझ कर छोड़ी गई। यह न्यायालय की अवमानना है। जेडओ के मुताबिक रोड बाइंडिंग में दुकानों का अवैध निर्माण था, इसलिए ध्वस्तीकरण कराया गया है। कार्रवाई में एसीएम पीसी मौर्या, पीडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता महेश चौधरी, धूमनगंज थानाध्यक्ष और पीएसी बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed