फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Deputy CM Keshav Prasad Maurya lays foundation stone of railway flyover.

प्रयागराज : मोदी सरकार में दलालों एवं भ्रष्टाचारियों की दुकान बंद हुई - केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 16 Oct 2021 04:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Oct 2021 04:04 PM IST
सार

रेलवे फ्लाई ओवर के शिलान्यास और भूमि पूजन के अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता और गुंडों का अंत हमारा संकल्प है।

विज्ञापन
Prayagraj: Deputy CM Keshav Prasad Maurya lays foundation stone of railway flyover.
Prayagraj News : कालिंदीपुरम में रेलवे फ्लाईओवर का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 28421.46 लाख की लागत से बनने वाले चार लेन ऊपरिगामी सेतु एवं फ्लाईओवर का शिलान्यास व भूमि पूजन किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है और गुंडाराज का अंत हमारा संकल्प। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बह रही है उन्होंने

विज्ञापन


कहा कि आज प्रयागराज और कौशांबी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे हैं जिससे आने वाले समय में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा स्वरोजगार उपलब्ध होंगे प्रयागराज और कौशांबी कि लोगों का विकास होगा आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आज दलालों और भ्रष्टाचारियों की दुकानें बंद कर दी, क्योंकि अब सभी योजनाओं का पैसा डायरेक्ट लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है और आगे कहा कि हमारा नारा सबका साथ सबका विकास है परंतु कांग्रेस का नारा कुछ का साथ कुछ का विकास, सपा का नारा कुछ का साथ गुंडों का विकास , और बसपा का नारा कुछ का साथ दलालों और भ्रष्टाचारियों का विकास है।

विज्ञापन

Prayagraj: Deputy CM Keshav Prasad Maurya lays foundation stone of railway flyover.
Prayagraj News : कालिंदीपुरम में रेलवे फ्लाईओवर का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

डिप्टी सीएम ने कहा कि कभी शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में गुंडों का राज हुआ करता था आज भाजपा सरकार में सारे के सारे गुंडे जेल में है और शहर पश्चिमी में विकास की धारा बह रही है। आगामी चुनाव को देखते हुए सारे सपा बसपा और कांग्रेस के लोग मोदी से लड़ रहे हैं और मोदी और योगी सरकार जनता के लिए और जनता के हितों के लिए लड़ रही है। आगामी विधानसभा के चुनाव में 100 में 60 हमारा है बाकी में बटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है, क्योंकि मोदी जनता के दिल में है और मोदी  के दिल में जनता जनार्दन है।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में चल रहे विकास  कार्यों को लेकर उपस्थित लोगों को अब तक की जानकारियां दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, लाल बहादुर, विक्रमाजीत मौर्य, अजय कुमार भारती, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी एवं क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Prayagraj: Deputy CM Keshav Prasad Maurya lays foundation stone of railway flyover.
Prayagraj News : कालिंदीपुरम में रेलवे फ्लाईओवर का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
इस फ्लाईओवर और आरओबी के लिए 284.21 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इस आरओबी के निर्माण से न सिर्फ जीटी रोड से एयरपोर्ट तक का रास्ता सुगम होगा, बल्कि कौशांबी के बौद्ध तीर्थस्थली तक की राह आसान हो जाएगी। करीब 1500 मीटर लंबे सूबेदारगंज आरओबी की आधारशिला रखने के लिए सेतु निगम की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जीटी रोड पर महिला ग्राम के पास से शुरू होकरकालिंदीपुरम तक यह आरओबी जाएगा। प्रयागराज मंडल का यह सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। जीटी रोड किनारे सेना की जमीन से शुरू होकर सूबेदारगंज स्टेशन के निकट बने रेलवे के ट्रेनिंग सेंटर और उससे लगे बारात घर के ऊपर से गुजरते हुए यह आरओबी कालिंदीपुरम रोड में मिलेगा।

सूबेदारगंज आरओबी से पहले जीटी रोड पर 700 मीटर का डबल लेन फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। इस फ्लाईओवर को सूबेदारगंज ब्रिज से लिंक किया जाएगा। इस फ्लाईओवर से लोग अब बिना कहीं रुके आरओबी से होकर एयरपोर्ट या कालिंदीपुरम की ओर  जा सकेंगे। कालिंदीपुरम के जादूगर मार्केट में इस आरओबी की आधारशिला रखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed