फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Dead body of old man found in pond

प्रयागराज : तालाब में उतराया मिला वृद्ध का शव

Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Dead body of old man found in pond
श्रृंगवेरपुरधाम। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाठक का पूरा गांव से पांच दिन पहले लापता हुए बुजुर्ग शेष नारायण त्रिपाठी (85) का शव सोमवार को गांव के ही तालाब में मिला। शेष नारायण मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका उपचार कराया जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाठक का पूरा गांव निवासी शेष नारायण त्रिपाठी काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे। तीन नवंबर को दोपहर करीब 11 वह घर से निकले इसके बाद वापस नहीं लौटे। घर वालों ने रिश्तेदारों के घर पता किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। बेटे अजय कुमार ने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर गांव के प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री के बगल स्थित तालाब में बच्चों ने लाश उतराती देखी तो शोर मचा दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी मुन्ना सिंह कुशवाहा ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि बुजुर्ग की तबियत खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली की रात से गायब युवक का शव कुएं में मिला
बड़ोखर (संवाद)। कोरांव थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव में सोमवार की सुबह कुएं में सिरताज (22) का शव मिला तो हड़कंप मच गया। सिरताज दीवाली की रात से ही लापता था। सुबह ग्रामीणों ने शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। गांव वालों के मुताबिक सिरताज मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके पिता रमजान महाराष्ट्र में काम करते हैं। बेटे की गुमशुदगी की सूचना पर वह सोमवार सुबह ही वह गांव वापस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed