फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: CRPF jawan dies in road accident, accident occurred on flyover in Baraut

Prayagraj: सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, बरौत में फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Thu, 30 Jul 2020 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: CRPF jawan dies in road accident, accident occurred on flyover in Baraut
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के कस्बा बरौत सेठ गंगाराम जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज के पास ओवर ब्रिज पर सुबह 7रू00 बजे वाराणसी की तरफ से प्रयागराज की तरफ जा रही टेलर व कार की भिड़ंत मे कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि घटना के शिकार हुए युवक संतोष कुमार तिवारी पुत्र कृष्ण बिहारी तिवारी उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी छपरा जो 122 बटालियन के सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर दिल्ली में तैनात थे। चालक विनोद कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीते मंगलवार को संतोष सर के साले की मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी होने पर संतोष उसकी कार बुक करके ससुराल बिहार गए थे।

विज्ञापन

 

वहां से वापस दिल्ली सीआरपीएफ कैंप में जा रहे थे। जैसे ही बरौत में सेठ गंगाराम जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज के पास ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे कि आगे-आगे तेज रफ्तार से जा रहे सरिया लदे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ट्रेलर रुकने से पीछे चल रही तेज रफ्तार कार संभल नहीं सकी और ट्रेलर में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेलर पर लदा सरिया सहायक कमांडेंट संतोष कुमार के गले व चेहरे में घुसा गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी बरौत रजनीकांत मौके पर मयफोर्स पहुंच गए। एंबुलेंस से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां भेजा गया। सहायक कमांडेंट के शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से सूचना पाकर बटालियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed