फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime: Teenager who went to watch orchestra stabbed to death, police took friends into custody

Prayagraj Crime : आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में

Fri, 26 Apr 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 01:13 PM IST
सार

दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रितेश ननिहाल में रहता था। पड़ोस गांव में आई बरात में वह दोस्तों के साथ गया था। 

विज्ञापन
Prayagraj Crime: Teenager who went to watch orchestra stabbed to death, police took friends into custody
रितेश मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने साथ ले गए दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोरांव थाना क्षेत्र के मरहा मेजा गांव निवासी नितिन मिश्र का बेटा रितेश मिश्र अपने ननिहाल कोरांव क्षेत्र के मिश्रपुर में रहता था। उसके नाना कमला मिश्र की मौत हो चुकी है। गुरुवार की रात में पास के गांव पचेड़ा में बरात आई थी। रितेश अपने दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गया था। इसी दौरान उसकी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात में दोस्त उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रितेश के दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। माता अर्चना मिश्रा और बहन अर्पिता मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed