फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News Today - Congress leaders akaram killers search by police

अकरम के हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, कई को पूछताछ के लिए उठाया

Thu, 01 Apr 2021 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Today - Congress leaders akaram killers search by police
क्राइम

कांग्रेस नेता अकरम के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने जनपद और बाहर कई जिलों में बृहस्पतिवार को दबिश दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया है। उनसे दिन भर पूछताछ की जाती रही। आरोपियों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। हालांकि सभी के मोबाइल बंद हैं।

विज्ञापन


 झूंसी थाना क्षेत्र के कनिहार गांव निवासी मोहम्मद अकरम कांग्रेस यूथ की फूलपुर लोकसभा ईकाई का उपाध्यक्ष था। होली के दूसरे दिन मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे घर से कुछ दूर किराने की दुकान से अपने भाई के साथ सामान लेने गया था। घर लौटते वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


अपनी आंखों के सामने बड़े भाई को खून से लथपथ देखकर छोटे भाई गुलजार के होश उड़ गए थे। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके सगे मामा मोहम्मद रईस उर्फ पिंटू, उसके बेटे अयान निवासी कहिनहार, करिया बिंद निवासी बंधवाताहिरपुर तथा चार अज्ञात आरोपियों पर लगा है। अकरम और मामा रईस के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तकरीबन डेढ़ माह पहले उस पर जानलेवा हमला भी किया गया था जिसमें अकरम की ओर से हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर पुलिस ने जांच के दौरान हत्या के प्रयास की धारा निकाल दी थी। सभी हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और अकरम को गोलियों से भून डाला। इसके बाद बड़े आराम से वहां से फरार हो गए। बुधवार को गमगीन माहौल में अकरम के शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स, ग्रामीण और कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार तक का वक्त मांगा था लेकिन आज देर शाम तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में औ जिले से बाहर कई जगह दबिश दी गई लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के लिए हत्यारोपियों के कई सगे संबंधियों और संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed