फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News Today - Aslam's head, arms and legs found in Shivkuti well near MNNIT

शिवकुटी में मिला असलम का सिर, हाथ और पैर एमएनएनआईटी के पास कुएं में, पत्नी ने कुबूला गुनाह

Mon, 15 Feb 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News Today - Aslam's head, arms and legs found in Shivkuti well near MNNIT
Crime Scene
सराय इनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव के रहने वाले असलम की मौत के बाद कातिलों ने उसके शरीर को चार टुकड़ों में काट डाला था। सोमवार को पुलिस ने शिवकुटी थाने के पीछे कुएं से उसका सिर और एमएनएनआईटी के पास कुएं से उसके हाथ पांव बरामद किए। यहीं से खून से सने उसके कपड़े भी मिल गए। पूछताछ में असलम की पत्नी खुशबू और उसके प्रेमी ने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस से पूरी कहानी बताई तो रोंगटे खड़े हो गए। हवस और पैसों से लालच ने उन्हें हैवान बना दिया था। सवाल पूछने पर खुशबू ने बार बार यही कहा ‘वह असलम के साथ नहीं रहना चाहती थी’। 
विज्ञापन


 कुआंडीह गांव का रहने वाला असलम 13 नवंबर को गायब हुआ तो उसकी पत्नी खुशबू अपने मायके चली गई थी। घर वालों ने बहुत दबाव डाला तो उसने थाने में 12 दिसंबर को गुमशुदगी की तहरीर दी। जनवरी में जब असलम का भाई सऊदी अरब से आया तो उसने डीआईजी और एसपी क्राइम को खुशबू पर शक जताते हुए तहरीर दी। इसके बाद जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


तहरीर में खुशबू पर लगाया गया था कि उसके गांव के शमशाद से संबंध हैं। इसी कारण उसने ही असलम के साथ कुछ अनहोनी कर दी है। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को खुशबू के साथ शमशाद, साहिल और सनी उर्फ जान को पकड़ लिया। चारों ने हत्या की बात कुबूल कर ली। बताया कि हत्या के बाद शव के चार टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंक दिए गए। इसके बाद खुशबू के घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से असलम का धड़ बरामद किया गया। रविवार को आरोपी सनी की निशानदेही पर शिवकुटी थाने के पीछे कुएं से असलम का सिर और एमएनएनआईटी के पास कुएं से उसके हाथ पांव और खून से सने कपड़े मिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • असलम की हत्या में अलग अलग जगह फेंके गए उसके शरीर के टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं। पकड़े गए चारों आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया गया है। धवल जायसवाल, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed