फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News In Hindi: Angry with wife, businessman shot himself

Prayagraj Crime News: मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, व्यापारी ने खुद को मार ली गोली

Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News In Hindi: Angry with wife, businessman shot himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करेली के करेलाबाग में रहने वाले व्यापारी अमर सिंह साहू (30) ने शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। घरवाले उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिस वक्त वारदात हुई, मृतक के ससुरालवाले भी मौजूद थे, जो उसकी पत्नी को लेने आए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


करेलाबाग की नारायणपुरम कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर किराना व्यापारी हैं। बेटा न होने के कारण उन्होंने अपने भाई के बेटे अमर को बचपन में ही गोद ले लिया था। सात साल पहले उसकी शादी कौशांबी के मूरतगंज भरवारी निवासी नेहा गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटी भी हुई। पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच बन नहीं रही थी और आए दिन उनके बीच विवाद भी होता था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ, जिसकी सूचना पर सुबह पत्नी के घरवाले उसे लेने आ गए। अमर पत्नी को ले जाने का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक वह दुकान की ओर गया और तमंचे से खुद को गोली से उड़ा लिया। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े तो वह जमीन पर मृत पड़ा मिला। बगल में ही तमंचा पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच के बाद शव को मर्चरी भेजवाया। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यही सामने आया है कि मृतक पत्नी को मायके जाने के लिए मना कर रहा था। बात न मानने पर आक्रोशित होकर उसने खुदकुशी कर ली। तमंचा कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है, लेकिन मृतक के पिता का आरोप है कि ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दी। पिता ने आरोप लगाया कि बेटा ससुरालवालों व अपनी पत्नी से मिन्नत करता रहा। अपनी बेइज्जती होने की भी दुहाई दी, लेकिन पत्नी सारा सामान समेटकर जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी से तंग आकर उसने जान दी। यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले भी बेटे की पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed